चार धाम की यात्रा पर जाने वाले लोगों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 बातें

चार धाम यात्रा को लोग केवल धार्मिक यात्रा समझते हैं, लेकिन यह धार्मिक के साथ-साथ एक कठिन पर्वतीय यात्रा भी है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ ऐसी जगहें हैं, जो ऊंचाई पर स्थित है। इसलिए, यहां यात्रा को लेकर कई तरह के नियम बनाए गए हैं। यह नियम भक्तों की सुरक्षा को देखकर बनाए गए हैं, इसलिए अगर आप यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है। क्योंकि, अधूरी जानकारी आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी धार्मिक यात्रा को भी खराब कर सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताएंगे, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।
चार धाम यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? (Things to Carry for Chardham Yatra)
- यात्रा के दौरान हेल्थ सर्टिफिकेट लेकर चलें। ऐसा इसलिए, क्योंकि यात्रा में किसको क्या हो जाए, पता भी नहीं चलता। हेल्थ सर्टिफिकेट इसलिए जरूरी है, क्योंकि ये सभी मंदिर ऊंचाई पर स्थित है, ऐसे में ज्यादा चढ़ाई करना शरीर से कमजोर लोगों के लिए संभव नहीं है।
- चार धाम यात्रा के समय का ध्यान रखें। क्योंकि यह यात्रा मई से अक्टूबर और नवंबर तक ही खुली रहती है। मानसून के समय खराब मौसम में यात्रा के दौरान लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ध्यान रखें कि इस साल चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है।
इसे भी पढ़ें- चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- टॉर्च, पावर बैंक, पानी की बोतल, दवा और आईडी प्रूफ जैसी चीजें अपने साथ जरूर रखें। इसके साथ ही अपने साथ खाने की चीजें भी रखें। अगर आप कहीं फंस जाते हैं, तो आपके पास खाने-पीने की चीजें रहेंगी।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर हर यात्री का रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। चारधाम रजिस्ट्रेशन आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके बिना आपको यात्रा में परेशानी हो सकती है।अपने साथ रेनकोट और छाता जैसी चीजें रखें, क्योंकि कभी भी बारिश हो सकती है।
- रात के समय मौसम ठंडा रहता है, इसलिए मोटे कपड़े भी साथ लेकर चलें। इसके अलावा लोगों से अलग न चलें, आपको यात्रा सभी के साथ चलते हुए पूरी करनी चाहिए। कटे-फटे और छोटे कपड़े न पहनें। यह धार्मिक यात्रा है, इसलिए यहां सभ्य कपड़े पहनना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- -Char Dham Yatra 2025: घर बैठे बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम की पूजा करें, ऐसे कीजिए ऑनलाइन बुकिंग
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।