Budget Travel Tips For Kedarnath:चंडीगढ़ से केदारनाथ की दूरी लगभग 218 किमी है। इसमें पहले आपको गौरीकुंड पहुंचना होगा। इसलिए गौरीकुंड तक के सफर के लिए आपको बस, कार या बाइक में सिलेक्शन करना होगा। आधा रास्ता पूरा करने के बाद सड़कें खराब देखने को मिलती है, ऐसे में टू व्हीलर से सफर करना आपको मुश्किल होगा। भले ही इससे आप सस्ते में सफर कर पाएंगी, लेकिन सेफ्टी के लिए यह ठीक नहीं है। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है, इसलिए ऐसे मौसम में टू व्हीलर से जाना और भी खतरनाक हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि चंडीगढ़ से केदारनाथ जाने के लिए सबसे सही साधन क्या है।
चंडीगढ़ से केदारनाथ का ट्रिप सस्ते में कैसे प्लान करें (Kedarnath From Chandigarh)
अगर आप ट्रेन से सफर करना चाहती हैं, तो ऋषिकेश रेलवे स्टेशन या देहरादून के लिए टिकट ले सकती हैं। इसके बाद आपको बस लेनी होगी, जो गौरीकुंड या सोनप्रयाग तक मिलेगी। केदारनाथ पहुंचने के लिए गौरीकुंड तक गाड़ी आसानी से मिल जाती है। इसके बाद आपका पैदल सफर शुरू होता है।
क्या चंडीगढ़ से गौरीकुंड के लिए सीधी बस मिल जाएगी?
नहीं, चंडीगढ़ से गौरीकुंड के लिए सीधी बस नहीं मिलती। पहले आपको ऋषिकेश, हरिद्वार या देहरादून के लिए बस लेनी होगी। इसके बाद यहां पहुंचकर आपको गौरीकुंड के लिए बस मिलेगी। गौरीकुंड पहुंचने के बाद आप आगे पैदल यात्रा शुरू करेंगे। गौरीकुंड से केदारनाथ तक आपको 16 किमी चलना पड़ेगा।
चंडीगढ़ से गौरीकुंड फ्लाइट से जा सकते हैं?
अगर आप फ्लाइट से सफर करना चाहती हैं, तो ध्यान रखें कि आपको चंडीगढ़ से गौरीकुंड के लिए सीधी फ्लाइट नहीं मिलने वाली। साथ ही आप केदारनाथ तक भी फ्लाइट से सफर नहीं कर सकती हैं। केदारनाथ तक केवल हेलीकॉप्टर सुविधा चलती है। इसलिए अगर आप फ्लाइट से जाना चाहती हैं, तो खर्च भी ज्यादा होगा और आपको पहले फ्लाइट, फिर बस/कैब और इसके बाद हेलीकॉप्टर बुक करना होगा। ध्यान रखें कि मौसम की वजह से कई बार हैली सेवाएं भी बंद कर दी जाती है। ऐसी स्थिति में खच्चर और पालकी सेवा ही मिल पाती है। अगर आपकेदारनाथ पहंचने का आसान तरीकाफॉलो करते हैं, तो यात्रा आपकी आसान हो जाएगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों