herzindagi
when will the badrinath dham doors open in 2025

साल 2025 में कब से खुल रहे हैं केदारनाथ से लेकर चारों धाम के कपाट

साल 2025 में चारधाम की यात्रा की इच्छा कर रहे लोग ध्यान रखें कि आप बिना पंजीकरण के दर्शन के लिए नहीं जा सकते हैं। पंजीकरण आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से करवा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-09, 12:06 IST

चारधाम की यात्रा हर साल अप्रैल, मई के दौरान भक्तों के लिए शुरू कर दी जाती है। हर साल यात्रा के लिए एक तारीख तय की जाती है, जिसके बाद भक्त दर्शन के लिए जा सकते हैं। दरअसल, ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां सर्दियों में मौसम खराब रहता है, इसलिए अक्टूबर-नवंबर में जब सर्दियों की शुरुआत होती है, तब चारोधाम के कपाट भक्तों के लिए बंद हो जाते हैं। इसमें केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ शामिल है। इसके बाद यह अप्रैल-मई में दोबारा खोले जाते हैं। साल 2025 में अब फिर से चार धाम के कपाट खोले जाने की तैयारी शुरु हो गई है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कब से दर्शन के लिए जा सकते हैं।

कब से खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

when will the 2025 badrinath dham doors open in

  • बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे भक्तों के लिए खोले जाएंगे। कपाट खोलने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। बता दें कि चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल को राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा से शुरू होने वाली है। दरअसल, इसमें भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए एक तेल की तैयारी की जाती है। यह तेल स्थानीय सुहागिन महिलाएं 22 अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी। जिसके बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी।
  • यह यात्रा ऋषिकेश से होते हुए श्रीनगर, रुद्रप्रयाग के रास्ते पांडुकेश्वर जैसे स्थानों से गुजरेगी और 3 मई को बद्रीनाथ धाम पहुंच जाएगी। इसके बाद 4 मई को तिलों के तेल से भगवान का महाभिषेक होगा और फिर कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।
  • इसके साथ ही अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोल दिए जाएंगे। 30 अप्रैल को भक्तों के लिए इन दोनों धाम के कपाट भी खुल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Badrinath Trip Plan: आप भी पहली बार बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो इन टिप्स को न करें इग्नोर

साल 2025 में कब खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

when will the badrinath dham doors

केदारनाथ मंदिर के कपाट 2 मई, 2025 से खुल जाएंगे। साल 2024 में मंदिर के कपाट 10 मई को खोले गए थे, जिसके बाद भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंची थी, जिसकी वजह से लंबा जाम हो गया था।

इसे भी पढ़ें- Perfect Snowfall Getaways: शिमला से लेकर केदारनाथ तक बर्फ की सफेद चादर से ढके ये पहाड़, घूमने से पहले एक बार देख लें यहां का मनमोहक नजारा

यह विडियो भी देखें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।