चंडीगढ़ से केदारनाथ का ट्रिप 15 हजार में पूरा करना चाहती हैं तो केवल इन खर्चों पर दें ध्यान, सस्ते में हो जाएंगे दर्शन

Kedarnath Budget Trip: चंडीगढ़ से केदारनाथ का ट्रिप बजट में प्लान करना इतना आसान नहीं है। क्योंकि, मंदिर लगभग 3584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां तक पहुंचने का सफर लंबा और मुश्किल है, इसलिए लोग आराम वादक सफर पूरा करने के लिए खर्च ज्यादा करते हैं। लेकिन अगर आप शरीर से स्वस्थ है और रोज योगा और एक्सरसाइज करती हैं, तो लंबा सफर भी आप कम बजट में पूरा कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ से केदारनाथ का सफर कम बजट में पूरा करने के टिप्स बताएंगे।
चंडीगढ़ से केदारनाथ का ट्रिप सस्ते में कैसे प्लान करें(Kedarnath Trek Budget Planning)
- सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि आपको ऋषिकेश रेलवे स्टेशन, देहरादून या हरिद्वार तक ही ट्रेन सेवा मिलेगी। इसके बाद आपको बस या कैब का ऑप्शन मिलेगा, जो गौरीकुंड तक लेकर जाएगा। गौरीकुंड पहुंचने के बाद पैदल यात्रा शुरू होगी।
- यात्रियों का सबसे ज्यादा खर्च बस और कैब पर जाता है। अगर आप बस से जाना चाह रही हैं, तो एसी बस की बजाय नॉन एसी बस से सफर करें। पहाड़ों पर मौसम ठंडा रहता है, इसलिए एसी वाली बसों पर पैसे खर्च करने का कोई फायदा नहीं।
- अपनी गाड़ी से सफर करना आपको महंगा पड़ सकता है, क्योंकि पहाड़ों पर पेट्रोल ज्यादा लगता है। इसके साथ ही आपको रास्तों और सेफ्टी पर भी खास ध्यान रखना पड़ता है। केदारनाथ पहंचने का आसान तरीका फॉलो करते हैं, तो यात्रा आपकी आसान हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें-Char Dham Yatra 2025: घर बैठे बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम की पूजा करें, ऐसे कीजिए ऑनलाइन बुकिंग

- ट्रिप कितने दिनों में पूरा करना है, इसका प्लान पहले ही बना लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे आपको होटल के खर्चों का पहले ही पता चल जाएगा। अक्सर लोग यात्रा की प्लानिंग सही से नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से होटल पर उनका ज्यादा खर्च चला जाता है।
- खच्चर और पालकी पर पैसे खर्च करने से बचें। अक्सर लोग पैदल यात्रा सोचकर निकलते हैं, लेकिन 2000 रुपये खच्चर या पालकी पर लगा देते हैं। इसकी वजह से उनका खर्च ज्यादा बढ़ जाता है।
- खाने पर खर्च भी लोग यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा करते हैं। पहाड़ों पर चीजें महंगी होती है, जिसकी वजह से कुछ भी खरीदना लोगों को महंगा पड़ता है। कोशिश करें कि अपने साथ खाने-पीने की ऐसी चीजें नीचे से ही लेकर चलें, जो जल्दी खराब न होते हों। केदारनाथ धाम के लिए लास्ट स्टॉप गौरीकुंड है, यहां से आपकी पैदल यात्रा शुरू होती है।
इसे भी पढ़ें-Amarnath Yatra 2025 के लिए इस तारीख से शुरू हो रहा है रजिस्ट्रेशन, यहां जानें डाक्यूमेंट्स और यात्रा से जुड़े डिटेल्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।