herzindagi
chandigarh mata jayanti devi temple location time and all details

Jayanti Devi Temple: चंडीगढ़ से जाएं माता जयंती देवी के दर्शन करने, महज 10 किमी की दूरी पर स्थित है यह मंदिर

चंडीगढ़ के पास स्थित इस फेमस मंदिर में दर्शन के लिए आपको चढ़ाई करनी पड़ेगी। परिवार के साथ वीकेंड पर जाने के लिए यह अच्छी जगह में से एक है।
Editorial
Updated:- 2025-02-06, 16:10 IST

चंडीगढ़ वाले अगर किसी ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन करने जाना चाहते हैं, तो उन्हें कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कुछ किमी की दूरी पर ही ऐसा मंदिर स्थित है, जहां दर्शन करने के लिए लोग स्पेशल दूर शहरों से आते हैं। चंडीगढ़ में रहने वाले अभी भी कई लोग हैं, जो आज तक इस मंदिर में दर्शन करने नहीं गए हैं। यह मंदिर खूबसूरत होने के साथ धार्मिक दृष्टि से भी लोगों को आकर्षित करता है। माता जयंती देवी के नाम से फेमस इस मंदिर की खासियत क्या है और चंडीगढ़ से आप कैसे यात्रा कर सकते हैं, इसके बारे में हम आपको आज के इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे।

चंडीगढ़ के पास कहां स्थित है माता जयंती देवी का मंदिर?

mata

यह मंदिर गांव माजरी की पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर ऊंचाई पर स्थित है, यहां पहुंचने के लिए आपको लगभग 800 मी की चढ़ाई करनी पड़ेगी। अगर आप चंडीगढ़ से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको 10 से 12 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। इस मंदिर को जयंती माजरी के नाम से भी जाना जाता है।
चंडीगढ़ बस स्टेंड से जयंती देवी मंदिर की दूरी- लगभग 13 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 30 मिनट का समय लग सकता है।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जयंती देवी मंदिर की दूरी- लगभग 17 किमी है। दूसरे शहरों से आ रहे लोगों को रेलवे स्टेशन से कैब या रिक्शा बुक करनी पड़ेगी। पहुंचने में आपको लगभग 40 मिनट का समय लग सकता है।
अगर आप अपनी गाड़ी से यात्रा कर रहे हैं, तो आधे घंटे में आसानी से पहुंच सकते हैं।

मंदिर की खासियत

view

  • मंदिर ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से खूबसूरत नजारा पेश करता है।
  • मंदिर से आप गांव के आस-पास का सुंदर नजारा देख पाएंगे।
  • सुबह और शाम के समय सूर्यास्त और सनसेट का नजारा भी यहां से अच्छा लगता है।
  • मंदिर अंदर से साफ-सुथरा और व्यवस्थित तरीके से बनाया गया है।
  • मंदिर की दीवारें सफेद रंग की है, जो दूर से ही दिख जाएंगी।
  • मंदिर सुबह 5 बजे रात 9 बजे तक खुला रहता है।
  • यहां लगभग 100 के करीब सीढ़ियां आपको चढ़नी पड़ेंगी।
  • शनिवार और रविवार के दिन मंदिर में ज्यादा भीड़ रहती है।

यह विडियो भी देखें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, jayanti devi temple

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।