मनसा देवी से लेकर गंगा घाट तक, सावन में हरिद्वार की इन जगहों पर बच्चों के साथ जाना हो सकता है मुश्किल

Haridwa Me kya hua: सावन के महिने में हजारों भक्त हरिद्वार जाते हैं। कावड़ लेकर जाने वाले भक्त भी उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगा जल लेने पहुंचते हैं। ऐसे में हर साल यहां भक्तों की भीड़ बहुत ज्यादा होती है। लेकिन इस बार का नजारा आकर्षित करने वाला नहीं बल्कि डराने वाला रहा। 27 जुलाई को श्री माता मानसा देवी के मंदिर में भक्तों की भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई की भगदड़ का माहौल बन गया। इससे कई लोगों की मौत हो गई और कई भक्त घायल हो गए। ऐसे में हरिद्वार छोटे बच्चों या परिवार के साथ जा रहे हैं, तो आपको कुछ जगहों पर जाने से बचना चाहिए। अगर आप जा रही हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
हरिद्वार में इन जगहों पर जा रहे हैं तो ध्यान रखें (Mansa Devi Mandir Bhagdar)
- हरिद्वार आने वाले लोग अक्सर गंगा आरती स्थल पर आरती देखने के लिए जरूर रुकते हैं। कई लोग सुबह की आरती देखते हैं कई लोग शाम की आरती का इंतजार करते हुए, घाट पर टिके रहते हैं। आरती के समय घाट पर भीड़ बहुत ज्यादा होती है, सावन की वजह से यहां और भी लोग है। ऐसे में अगर आप बच्चों के साथ सफर कर रही हैं, तो कोशिश करें कि घाट पर स्नान करके जल्दी निकल जाएं।
- लोग सावन में गंगा घाट नहाने जाते हैं और यहां पर ही हजारों कावड़ियों के साथ-साथ दूर शहरों से आने वाले पर्यटकों की भी भीड़ होती हैं। ऐसे में सावन में यहां घाट पर बहुत ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में छोटे बच्चों के साथ यहां जाना अभी सेफ नहीं है। अगर आप 5 साल से छोटे बच्चों के साथ यहां जा रही हैं, तो आपको खास ख्याल रखना होगा।
इसे भी पढ़ें- हरिद्वार की इन छिपी हुई जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, जन्नत से कम नहीं है यहां का नजारा
- मनसा देवी मंदिर भी गंगा घाट के पास जाने के लिए अच्छी जगह में से एक है, इसलिए गंगा घाट आने वाले लोग यहां घूमने जरूर जाते हैं। लेकिन अगर आप छोटे बच्चों के साथ सफर कर रही हैं, तो कोशिश करें कि भीड़ में सफर करने से बचें।
- चंडी देवी मंदिर भले ही ऊंचाई पर स्थित है, लेकिन यहां छोटे बच्चों के साथ पैदल चलने में भी आपको परेशानी होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि पर्यटकों की भीड़ ज्यादा है। यह मंदिर गंगा घाट से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्थित है। इसलिए, भक्त यहां भी दर्शन करने जरूर जाते हैं।
- माया देवी मंदिर, हर की पौड़ी से लगभग 8 मिनट की दूरी पर स्थित इस मंदिर में भी भक्तों की भीड़ ज्यादा लगती है। घाट के पास होने की वजह से कांवड़िए भी यहां दर्शन करने जरूर आते हैं।
इसे भी पढ़ें- उज्जैन ही नहीं, देश में इन जगहों पर लगता है सावन का सबसे बड़ा मेला...जानिए खासियत
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।