Prayagraj Maha Kumbh Sangam Snan: 144 वर्षों के बाद आने वाले महाकुंभ में शामिल होने के लिए देश-विदेश से रोजाना करोड़ों लोग आ रहे हैं। अब ऐसी स्थिति में न केवल प्रयागराज, बल्कि चारों तरफ के रास्ते 12-13 किलोमीटर तक जाम से बंद हो गए हैं। वहीं, 15 फरवरी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। इसके बाद 28 फरवरी तक प्रयागराज रेलवे स्टेशन बंद कर दिया गया है। इस सिचुएशन को देखते हुए कई लोग 26 फरवरी के बाद यहां आने का प्लान कर रहे हैं।
अगर आप भी महाशिवरात्रि के बाद संगम विजिट करने का विचार कर रहे हैं, तो यह जानना चाहते हैं कि क्या कुंभ के बाद भी नाव से त्रिवेणी की यात्रा कर सकते हैं या नहीं, तो इस लेख में हम आपको इस विषय के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही, यह भी जानेंगे कि इस दौरान नाविक एक लोग का कितना किराया ले सकते हैं।
महाकुंभ के बाद क्या नाव की सुविधा मिलेगी?
इलाहाबाद जाने वाले श्रद्धालु नाव में बैठकर संगम यात्रा करना पसंद करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं और आप यह जानना चाहते हैं कि क्या महाकुंभ के बाद नाव की सुविधा मिलेगी या नहीं। आम दिनों में संगम घाट किनारे नाविक अपनी नाव लगाकर लोगों का इंतजार करते हैं। ऐसे में आप महाकुंभ के बाद भी संगम पहुंचकर नाव में बैठकर त्रिवेणी घाट का लुफ्त उठा सकते हैं।
प्रयागराज से किला से लेकर संगम की दूरी करीब एक से डेढ़ किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए आपको नाविक को 50- 60 रुपये देने पड़ेंगे। अगर आपके ग्रुप में ज्यादा लोग तो आप थोड़ी बहुत बारगेनिंग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Boat Ride In Varanasi: वाराणसी में करना चाहते हैं नाव की सवारी, तो किराया और टाइमिंग जान लें
कितने बजे तक कर सकते हैं नाव से यात्रा?
अगर आप स्नान या घूमने के लिए संगम के बीच में जाना चाहते हैं, तो आपको घाट किनारे कई नाविक अपनी नाव लगाए हुए मिल जाएंगे। कम भीड़ के दौरान नाविक लोगों से जाकर संगम यात्रा के लिए पूछते हैं। हालांकि इस दौरान आपको मोल-भाव का आइडिया होना बहुत जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कुछ नाविक बहुत ज्यादा किराया बताते हैं।
इसके साथ नाव वाले आपको संगम के साथ ही आपको वापस घाट किनारे लाकर छोड़ते हैं। इसके साथ ही इस बात का खास ध्यान दें,कि नाव की टाइमिंग सुबह से शाम 5 बजे तक है।
इसे भी पढ़ें-Maha kumbh 2025: संगम में करना चाहते हैं स्नान तो नाव का ले सकते हैं लाभ, जानिए कितना लगेगा किराया
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Personal Image
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों