Jagannath Rath Yatra 2025 Dates:जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 की शुरुआत 27 जून से होने जा रही है। यह एक विशेष धार्मिक यात्रा है, जिसमें शामिल होने के लिए भक्त देशभर से पुरी पहुंचते हैं। अगर आप दर्शन के इरादे से जा रही हैं, तो ध्यान रखें कि रथ यात्रा के दौरान मंदिर के कपाट आम भक्तों के लिए बंद रहते हैं। यानी 27 जून से 5 जुलाई तक आप भगवान जगन्नाथ के दर्शन नहीं कर पाएंगी। रथ यात्रा का समापन 5 जुलाई 2025 को होगा। ऐसे में अगर आपकी प्राथमिकता भगवान के दर्शन करना है, तो यात्रा की योजना 5 जुलाई के बाद बनाएं। हालांकि अगर आप रथ यात्रा की भव्यता और उत्सव का हिस्सा बनना चाहती हैं, तो आप कभी भी पुरी जा सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको भुवनेश्वर से पुरी पहुंचने का सही तरीका बताएंगे, खासकर उनके लिए जो बजट में ट्रिप प्लान कर रहे हैं। ये टिप्स आपकी यात्रा को सुविधाजनक और किफायती बना देंगे।
भुवनेश्वर से पुरी जाने का सबसे सस्ता साधन (Bhubaneswar To Puri Train Timing)
How to Reach Puri From Bhubaneswar:भुवनेश्वर से पुरी तक ट्रेन से जाने का फायदा- अगर आप बजट में आरामदायक यात्रा करना चाहती हैं, तो ट्रेन से जाना आपके लिए फायदेमंद होगा। भुवनेश्वर से पुरी की दूरी लगभग 60-61 किलोमीटर है। भुवनेश्वर से पुरी के लिए सीधी ट्रेनें मिलती हैं। पहली ट्रेन 1:40 am से शुरू होती है। इसके बाद आपको पूरे दिन अलग-अलग टाइमें सीधी ट्रेन मिल जाएगी। अगर स्लीपर कोच से सफर करती हैं, तो आपको केवल 55 से 60 रुपये ही प्रति व्यक्ति टिकट पर खर्च करने होंगे। एसी कोच का टिकट प्राइस 400 से 500 रुपये तक है। ट्रेन से पहुंचने में भी आपको 1:30 घंटे से 2 घंटे का समय लग जाएगा।
- पुरी रेलवे स्टेशन से जगन्नाथ मंदिर की दूरी लगभग 3 किमी है। आप 15 से 20 मिनट में ऑटो लेकर यहां पहुंच जाएंगी।
- भुवनेश्वर से पुरी की दूरी-लगभग 60-61 किमी है। ट्रेन से पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लग जाएगा।

भुवनेश्वर से पुरी बस से जाने का फायदा(OSRTC Bhubaneswar To Puri Bus Timings)
Puri Travel Guide From Bhubaneswar:ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें भी भुवनेश्वर से पुरी के लिए चलती है। पहली बस आपको सुबह 3:00 बजे भुवनेश्वर से मिलेगी और आखिरी बस शाम 18:30 बजे मिलेगी। इन बसों का किराया लगभग 40 से 50 रुपए प्रति व्यक्ति है। यह नॉन एसी बसें है। इसके अलावा निजी बसें भी आपको मिल जाएंगी। अगर आप सरकारी बसें नहीं ले पाते हैं तो निजी बस से सफर कर सकती हैं। दिन भर कई एसी और नॉन एसी निजी बसें चलती हैं। अगर एसी बस से सफर करते हैं, तो किराया 200 से 250 रुपये तक है।
- भुवनेश्वर बस स्टैंड से पुरी बस स्टैंड की दूरी लगभग 62 किमी है। बस से पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे का समय लग जाएगा।
- पुरी बस स्टैंड से जगन्नाथ मंदिर ओडिशा की दूरी लगभग 1.6 किमी है। आप 10 मिनट में यहां पहुंच जाएंगी। पैदल भी आप बस स्टैंड से जा सकती हैं।
भुवनेश्वर से पुरी अपनी गाड़ी से जाने का फायदा (Bhubaneswar To Puri Travel With Car)
Bhubaneswar to Puri Budget Travel:अगर आप अपनी गाड़ी से जा रही हैं, तो आपके लिए यह सफर और भी आसान हो सकता है। क्योंकि, इसमें आपको पहले ट्रेन या बस स्टैंड जाने का झंझट नहीं रहेगा। आप सीधा अपनी कार से पुरी में बाबा के दर्शन करके वापस आ जाएंगी। इसमें न ही आपको पहले भुवनेश्वर से अपने घर से रेलवे स्टेशन के लिए गाड़ी लेनी होगी और न ही पुरी पहुंचकर आपको मंदिर तक जाने के लिए ऑटो लेने का झंझट रहेगा। इससे आपकी यात्रा आरामदायक रहेगी, लेकिन पेट्रोल का खर्च बस के मुकाबले थोड़ा महंगा हो सकता है। यहांपूरी के आस-पास की जगहेंएक्सप्लोर कर सकती हैं आप, क्योंकि आप अपनी गाड़ी से जा रही हैं, इसलिए आपको फायदा होगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों