हरियाणा में इन जगहों पर मनाने जाएं क्रिसमस, सजावट देखकर दिल खुश हो जाएगा आपका

अगर आप हरियाणा के रहने वाले हैं और आप क्रिसमस मनाने के लिए दिल्ली आने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप अपने शहर में रहकर ही क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं। 

 

haryana best places  to celebrate christmas

क्रिसमस आने में बस कुछ दिन बचे हैं, ऐसे में हर कोई इस दिन कहीं घूमने जाना चाहता है। लेकिन इस बार ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलने की वजह से आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्रिसमस पर क्या करें, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

अगर आप हरियाणा के रहने वाले हैं और क्रिसमस पर कहीं दूर नहीं, लेकिन दिल्ली जाने का प्लान बनाते हैं, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा में कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां क्रिसमस की सजावट बहुत शानदार तरीके से होती है। इस क्रिसमस पर आप हरियाणा से बाहर जाने की बजाय इन जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

एंबिएंस मॉल, गुड़गांव

Haryana christmas best decoration

यह जगह क्रिसमस पर घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। इस जगह को सभी आयु वर्ग के लोग पसंद करते हैं। चाहे क्रिसमस की सजावट की बात हो या खरीदारी से लेकर स्वादिष्ट खाने की, हर चीज यहां आपको मिल जाएगी। यहां आपके बच्चों को क्रिसमस पर कई तरह के गेम्स भी खेलने को मिलेंगे। जैसे, टॉय कार, ट्रेन और वीडियो गेम्स जैसी चीजें खेलने को मिलेगी।

मुरथल

Haryana christmas best decorations place

अगर आप किसी मॉल नहीं घूमना चाहते हैं तो आप मुरथल जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां क्रिसमस पर हर साल लोगों की काफी भीड़ जमा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां एक से एक रेस्टोरेंट है और क्रिसमस पर सजावट भी अच्छी होती है। लोग यहां तस्वीरें लेने, बच्चों के साथ घूमने और खाने-पीने के लिए आते हैं। आप यहां प्लेन के आकार वाले रेस्टोरेंट में भी खाना खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्रिसमस पर देखना चाहते हैं शानदार डेकोरेशन, तो बनाएं दिल्ली-NCR के इन मॉल में जाने का प्लान

एमजीएफ मॉल, गुड़गांव

christmas places in haryana

अगर हरियाणा में क्रिसमस की बेस्ट सजावट की बात हो रही है, तो इसमें एमजीएफ मॉल का नाम तो आएगा ही। हर साल की तरह इस साल भी मॉल की सजावट बेहद खूबसूरत तरीके से हुई। क्रिसमस वाले दिन आपको लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलेगी।

यहां का माहौल देखकर आपको यहां से वापस आने का मन ही नहीं होगा। हर साल यहां मॉल के बीच में ही विशाल क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। इस बड़े क्रिसमस ट्री के आगे लोग तस्वीरें करवाते हैं। यह गुड़गांव का सबसे फेमस मॉल है।

एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल लोकेशन- डीएलएफ सिटी फेज II, महरौली-गुड़गांव रोड, सेक्टर 25, गुरुग्राम

इसे भी पढ़ें- Christmas 2023: Delhi NCR की इन जगहों पर क्रिसमस पर करें शानदार नाइट पार्टी

पंचकुला

christmas places in haryana panchuka

अगर आप हरियाणा में ही किसी हिल स्टेशन पर क्रिसमस मनाना चाहते हैं, तो आप पंचकुला जा सकते हैं। पंचकूला के मोरनी रोड पर स्थित थापली नेचर कैंप का आप आनंद ले सकते हैं। घने जंगल के बीच वुडन हट्स में ठहरने का मौका मिलेगा। यह पंचकूला से करीब 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। आप चाहे तो मोरनी के पहाड़ी क्षेत्रो में भी मस्ती करने जा सकते हैं।(नोएडा में ही इस तरह मनाएं क्रिसमस का जश्न)

साइबर हब

cyber hub christmas

इसके सिवा आप अगर पार्टी करने के शौकीन हैं और आपको हरियाणा में कुछ लग्जरी जगह का अहसास लेना है, तो आप साइबर हब जा सकते हैं। यहां की बिल्डिंग , चौड़ी-चौड़ी सड़के देखकर आपको अहसास ही नहीं होगा कि आप हरियाणा में है। क्रिसमस पर यह जगह और भी ज्यादा खास तरह से सजाई जाती है। आप यहां अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने जरूर जाएं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP