Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

हनीमून कपल्स के लिए IRCTC का बड़ा तोहफा, इन पैकेज के जरिए कम बजट में जाएं घूमने

Honeymoon Tour Packages: अगर आप बिना पैकेज के कहीं घूमने जाते हैं, तो आपको इससे से जुड़ी सभी तैयारियां खुद करनी पड़ती है। लेकिन भारतीय रेल के पैकेज में आपको सभी सुविधाएं मिलेंगी।   
Updated:- 2024-04-09, 10:46 IST
irctc budget tour package for honeymoon couple

भारतीय रेल की तरफ से हनीमून कपल्स के लिए कई टूर पैकेज लाए गए हैं। इन पैकेज के जरिए आप देश-विदेश की कई जगहों पर घूमने जा सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी हसीन जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां जाने पर खर्चा भी कम आए, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे पैकेज के बारे में बताएंगे, जहां आप अपना हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसमें आपको घूमने के लिए कोई प्लानिंग नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि होटल से लेकर आपके ट्रैवल टिकट, घूमने के लिए बस और खाने-पीने की सभी सुविधा भारतीय रेल की तरफ से किया जा रहा है। 

मुंबई से शुरू हो रहे हैं हनीमून टूर पैकेज 

honeymoon trip plan

  • इस पैकेज के जरिए आप लद्दाख, लेह, नुब्रा और पैंगोंग में हनीमून मना सकते हैं। 
  • पैकेज की शुरुआत 20 मई से हो रही है। 20 मई के बाद 27 मई, 10 जून और 24 जून के लिए आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 
  • यह टूर पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। 
  • पैकेज फीस - अगर दो लोग साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 58900 रुपये हैं। 
  • इस पैकेज में आपको इंडिगो फ्लाइट में यात्रा करने का मौका मिलेगा। 
  • मुंबई से सुबह 7:35 पर आपको फ्लाइट मिलेगी। 
  • पैकेज में होटल, खाने-पीने का खर्च और आने-जाने के लिए फ्लाइट टिकट का खर्च शामिल है। 
  • साथ ही, पैकेज में आपको घुमाने की जिम्मेदारी भारतीय रेल की है। इसके लिए आपको अलग से फीस नहीं देनी होगी। 
  • आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से पैकेज बुक कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- कोलकाता से बना रहे हैं हनीमून पर जाने का प्लान, तो इन जगहों पर आएगा कम खर्चा

चंडीगढ़ से शुरू हो रहे हैं हनीमून टूर पैकेज 

honeymoon trip

  • चंडीगढ़ से चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावलिनोंग और शिलांग टूर पैकेज की शुरुआत 11 अप्रैल से हो रही है।
  • यह पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। 
  • दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 46700 रुपये है। 
  • इस पैकेज के जरिए आपको गुवाहाटी की कई फेमस जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। 

हैदराबाद से शुरू हो रहे हैं हनीमून टूर पैकेज 

cheap honeymoon tour

  • पैकेज में गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर घूमने का मौका मिलेगा। 
  • पैकेज की शुरुआत 12 अप्रैल से हो रही है। 
  • यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है। 
  • दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 52930 रुपये है। 

इसके अलावा हैदराबाद से लद्दाख और लेह टूर पैकेज की भी शुरुआत हो रही है। 

  • पैकेज की शुरुआत 21 मई से हो रही है। 
  • 6 रात और 7 दिनों का यह टूर पैकेज है। 
  • पैकेज फीस - दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस  60755 रुपये है। 

इसे भी पढ़ें-  हनीमून के लिए बना रहे हैं मुंबई-पुणे का ट्रिप, तो इन जगहों पर जाना न भूलें

दिल्ली से शुरू हो रहे हैं हनीमून टूर पैकेज 

honeymoon tour

  • दिल्ली से आपको लद्दाख और लेह घूमने का मौका मिलेगा।
  • इस टूर पैकेज की शुरुआत 27 अप्रैल से हो रही है। 
  • 6 रात और 7 दिनों का यह टूर पैकेज है। 
  • पैकेज फीस -  दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति टूर पैकेज फीस 53,000 रुपये है

बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर

  • दिल्ली से इस टूर पैकेज से आप कभी भी यात्रा प्लान कर सकते हैं। 
  • 6 रात और 7 दिनों का यह टूर पैकेज है। 
  • पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 31,370 रुपये है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।