Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

इस गर्मी गुलमर्ग जाने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 3 जगहों को करें एक्सप्लोर

गर्मी में घूमने के लिए सबसे ज्यादा लोग हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस वेकेशन पहाड़ों पर जाने का प्लान बना रही हैं तो इस बार गुलमर्ग के कुछ बेहतरीन जगहों को घूमने का बनाएं प्लान। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-05, 11:42 IST
Gulmarg jammu kashmir

गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग ठंडी जगह जाना पसंद करते हैं। ऐसे में सबसे पहले नाम याद आते है हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड़। यहां पर कई सारी जगहें ऐसी हैं जहां मौसम भी बहुत अच्छा होता है साथ ही घूमने में मजा भी आता है। इस बार आप गर्मी में अगर ठंडी जगह पर जाने का प्लान बना रही हैं तो इसके लिए आप गुलमर्ग जा सकती हैं।

वैसे तो पूरे कश्मीर को ही धरती का स्वर्ग कहा जाता है। लेकिन कश्मीर के गुलमर्ग का दीदार करना आपके लिए एक अलग ही एक्सपीरियंस होगा। यहां आपको कई सारी नई-नई जगहें देखने को मिलेगी। वहां पर एडवेंचर और खूबसूरत वादियों का मजा उठा सकते हैं।

अलपत्थर लेक गुलमर्ग

lake gulmarg

कश्मीर में मौजूद डल झील के बारे में आपने सुना भी होगा और देखा भी होगा। लेकिन इस बार आप गुलमर्ग की अलपत्थर झील को देखने के लिए वहां पहुंचे। अफरवाट चोटियों के बीच मौजूद ये अलपत्थर झील देखने में काफी खूबसूरत है। इसके आसपास हिमालय पर्वत का नजारा आपकी ट्रिप को सफल बना देगा। एक बार यहां जाने के बाद दोबारा आने के बारे में जरूर सोचेंगे। सुकून से भरी ये जगह आपके मन को शांत रखने के लिए काफी अच्छी है।

इसे भी पढ़ें: ये हैं श्रीनगर की खूबसूरत जगहें, अभी ट्रिप करें प्लान

खिलनमर्ग घाटी गुलमर्ग

गुलमर्ग में स्थित खिलनमर्ग घाटी को कश्मीर (कश्मीर ट्रिप) की सबसे सुंदर घाटी में से एक कहा जाता है। यहां से आपको नंगा पर्वत और कुन देखने को मिलता है। गुलमर्ग से अगर आप खिलनार्ग जाते हैं तो वहां का डिस्टेंस सिर्फ 600 मीटर रह जाता है। अगर आपको पहाड़ों का ढलान भरा सफर पसंद है तो इस जगह पर जाना बिल्कुल न छोड़े और खूबसूरत नजारे के मजे लें।

गुलमर्ग गोंडोला

Gulmarg gondola

अगर आप एडवेंचर लवर्स हैं तो गुलमर्ग गोंडोला आपके लिए सबसे बेस्ट जगह है। इस जगह पर जाकर आप कई सारी राइड का मजा ले सकती हैं। गोंडोला पहुंचकर आप केवल राइड ही नहीं बल्कि गुलमर्ग की खूबसूरत वादियों (गुलमर्ग का फूड) का दीदार भी कर सकती हैं। यहां से आपको पता चल जाएगा की कश्मीर कितना खूबसूरत है।

इसे भी पढ़ें: गुलमर्ग में शॉपिंग करने के लिए इन जगहों को करें एक्सप्लोर

अगर आप पहली बार कश्मीर जाने का प्लान कर रही हैं तो गुलमर्ग की इन जगहों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है तभी आप अपनी यात्रा अच्छी कर पाएंगी और वेकेशन को एन्जॉय कर पाएंगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।