आज के समय में शादी के बाद लोगों की सबसे बड़ी समस्या होती है हनीमून ट्रिप प्लान करना। क्योंकि हनीमून शादी के बाद का सबसे खास अहसास होता है, इसलिए हर कपल हनीमून पर किसी खास जगह जाना चाहता है। हनीमून पर जाने के लिए एक समस्या बजट भी होती है।
कम बजट वाले लोगों के लिए हमारे पास एक खास उपाय है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप कम बजट में हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप मात्र 10 हजार में अपने पार्टनर के साथ इन जगहों पर घूमकर वापस आ जाएंगे।
कर्नाटक के मध्य भाग में स्थित हम्पी जगह भी हनीमून के लिए बेस्ट मानी जाती है। ये जगह बेंगलुरु से 353 किमी और होसपेट से 13 किमी दूर है। आप यहां ट्रेन और बस के जरिए पहुंच सकते हैं। ये जगह समुद्र तल से 467 मीटर ऊपर स्थित है। (राजस्थान के सबसे खूबसूरत विंटर हनीमून डेस्टिनेशन)
सबसे खास बात यह है कि तुंगभद्रा नदी हम्पी से होकर बहती है। इस जगह का शांत वातावरण एक कपल के रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए काफी खास माना जाता है। सर्दियों के मौसम में हम्पी घूमना सबसे अच्छा समय माना जाता है। यहां आप विरुपाक्ष मंदिर, हेमकुटा हिल, विट्ठल मंदिर, अच्युत राय मंदिर और कमल महल देखने जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली वाले मात्र 5000 में घूम सकते हैं ये खास जगह, बस फॉलो करें ये टिप्स
अपार प्राकृतिक सुंदरता के लिए ये जगह बेस्ट है। पहाड़ पर बसे होटल आपको ऐसा महसूस करवाएंगे, जैसे आप बादलों के बीच सो रहे हैं। कमरे से पहाड़ों और बादलों का शानदार नजारा आपके हनीमून को बेस्ट बना देगा।
यह विडियो भी देखें
यहां आप अपने पार्टनर के साथ स्कूटी या बाइक पर सैर करें। यकीन मानिए कम बजट में की गई ये ट्रिप आपका लाइफ टाइम का यादगार पल बन जाएगा। हनीमून मनाने के लिए भारत में ये बेस्ट जगह मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें- Hotel Secrets: 5 और 7 स्टार होटल में 1500 रुपये में रह सकते हैं आप, जानें कैसे
दिल्ली से मैक्लोडगंज बहुत सस्ते में पहुंचा जा सकता है। दिल्ली वालों के लिए कम बजट में इन खास जगहों का सस्ते में ट्रिप प्लान करना आसान है। एक कपल के लिए यहां रहने और घूमने का खर्चा मात्र 10 हजार के करीब ही आने वाला है।
यहां आप भाग सुना वॉटरफॉल, भागसू नाथ का मंदिर, डल झील, नामग्याल, टी-गार्डन तिब्बती संग्रहालय और सूर्योदय और सूर्यास्त व्यू पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इन प्लेस के सिवा आप ऋषिकेश, वाराणसी, उत्तराखंड के बिनसर, कसौल, कन्याकुमारी जाने का प्लान बना सकते हैं। कम बजट में इन जगहों पर ट्रिप प्लान किया जा सकता है। इन सभी जगहों पर घूमने का खर्चा 10 हजार से 15 हजार रुपये तक आएगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।