जब भी कपल्स कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं, तो उनके दिमाग में सबसे पहला सवाल आता है, ‘कहां चलें?’ ऐसा इसलिए, क्योंकि लोकेशन का सही चयन ही आपकी ट्रिप को मजेदार बनाता है। जगह के सिलेक्शन के बाद उनके दिमाग में कई तरह की चीजें घूमती हैं, जैसे कैसा माहौल चाहिए, बजट में क्या फिट होगा और वहां भीड़ भाड़ तो नहीं होगी। अगर आप बेंगलुरु और दिल्ली में किसी एक लोकेशन का चयन नहीं कर पा रहे हैं, तो आपकी इस परेशानी का हल हम लेकर आए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों शहरों की खास लोकेशन और यहां के मौसम का हाल बताएंगे। इससे आप तय कर सकते हैं कि आपके लिए दोनों में से कौन सी जगह बेस्ट है।
सबसे पहले अगर हम दिल्ली की बात करें, तो दिल्ली में आपको कई चीजों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। यह शहर अपने इतिहास, संस्कृति, खानपान और आधुनिकता के लिए जाना जाता है। सबसे खास बात यह है कि घूमने के लिए हर उम्र के लोगों के लिए अच्छी जगहें मिल जाएगी। इसके साथ ही, दिल्ली आपको सस्ता भी लगेगा। क्योंकि, आपको मेट्रो से एक टूरिस्ट स्पॉट से दूसरे टूरिस्ट स्पॉट पर जाने का मौका मिलेगा। आप ऑनलाइन मेट्रो टिकट खरीद सकते हैं और अपनी पूरी यात्रा मेट्रो से सफर कर सकते हैं। इसके अलावा यहां ऑनलाइन कैब, ऑटो और बाइक की भी सुविधा मिलती है, जो 24 घंटे चलती है। इसके साथ ही दिल्ली में आपको होटल भी सस्ते मिल जाएंगे, जो इस जगह की सबसे अच्छी बात है। इसलिए घूमने आने वाले लोगों को यहां खर्चे की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें-Railway Track Viral Video: ट्रेन की पटरी पर लेटकर वीडियो बनाना पड़ सकता है भारी, जानें रेलवे के सख्त नियम
बजट के मामले में बेंगलुरु आपको महंगी लगेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां दिल्ली की तरह स्ट्रीट फूड का प्राइस भी महंगा है। इसके बाद होटल की बात करें, तो यह दिल्ली के मुकाबले काफी महंगा है। 1500 से नीचे अच्छा होटल मिलना मुश्किल है। इसके अलावा शहर में घूमने का खर्च भी ज्यादा है। बेंगलुरु शहर आपको सुंदर लगेगा, लेकिन खर्च के मामले में आपको यह पसंद नहीं आएगा। देखा जाए, तो दिल्ली के मुकाबले आपको बेंगलुरु में घूमने के लिए ज्यादा जगहें नहीं मिलने वाली।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें-वंदे भारत ट्रेन और CC कोच में क्या है अंतर, जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।