बेंगलुरु की ये 3 जगहें हैं संडे स्पेशल, यहां हर रविवार लगती है पर्यटकों की भीड़

बेंगलुरु में जब संडे आता है, तो इस दिन शाम के समय आराम करने की बजाय परिवार और दोस्तों के साथ कहीं समय बिताने का प्लान करते हैं। क्योंकि, पूरे हफ्ते काम की वजह से स्ट्रेस ज्यादा हो जाता है। ऐसे में जब आप घर से बाहर कुछ खुशी के पल अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिताती हैं, तो यह आपकी सारी थकान को दूर कर देता है।
best weekend getaways in bengaluru these places are packed on sunday

बेंगलुरु में वीकेंड पर कुछ ऐसी जगहें है, जहां भीड़ बहुत ज्यादा रहती है। रविवार के दिन यहां इतनी अच्छी चहल-पहल होती है कि लोग अपने पूरे परिवार के साथ इन जगहों पर घूमने निकलते हैं। बारिश के मौसम में इन जगहों का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। इस बार वीकेंड पर बेंगलुरु की जगहें इसलिए भी खास है, क्योंकि रक्षाबंधन का त्योहार भी इस समय पड़ रहा है। शनिवार को राखी है, इसलिए इस मौके पर भाई-बहन एक साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। वीकेंड पर वह एक साथ शहर में ही कहीं शाम का समय बिताना चाहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु की कुछ संडे स्पेशल जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

उल्सूर झील (Ulsoor Lake)

  • लोकेशन- यह झील यह एम.जी. रोड (MG Road) के नजदीक है। यह मात्र 2 किमी की दूरी पर है, जहां से पहुंचने में आपको लगभग 10 मिनट का समय लगेगा।
  • समय- सुबह 6:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक खुला रहता है।
  • क्या खास है उल्सूर झील में- यह पुरानी और खूबसूरत झीलों में से एक है। यह 50 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। बारिश के मौसम में लोगों को यहां जाना पसंद होता है। क्योंकि, बोटिंग और हरा-भरा वातावरण लोगों को आकर्षित करता है। यहबैंगलुरु के पास मबेस्ट कपल स्पॉटमाना जाता है।
best weekend getaways in bengaluru these places are packed on sundays

वी आर बेंगलुरु मॉल (VR Bengaluru Mall)

  • खासियत- बेंगलुरु में संडे को समय बिताने के लिए वी आर बेंगलुरु मॉल जाना भी बेस्ट है। इसे शहर के सबसे मॉडर्न मॉल्स में से एक माना जाता है। यह पूरे हफ्ते ही लोगों की भीड़ होती है। लेकिन रविवार के दिन यहां चहल-पहल ज्यादा होती है।
  • क्यों जाते हैं लोग- बेहतरीन ब्रांड्स और प्रीमियम सुविधाओं के साथ-साथ आपको मॉल के बाहर भी तरह-तरह के स्टॉल्स देखने को मिल जाएंगे, जहां से आप सस्ते में खाने-पीने की चीजें ले सकती हैं। फैमिली, कपल्स और फ्रेंड्स के लिए एक फेवरेट हैंगआउट स्पॉट भी इसे माना जाता है। क्योंकि मॉल में बैठने की भी अच्छी जगह है, जहां आप समय बिता सकती हैं।
  • समय- सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक यह खुला रहता है।
  • लोकेशन- व्हाइटफील्ड मेन रोड, देवसंद्रा इंडस्ट्रियल एस्टेट, महादेवपुर, बेंगलुरु।
best weekend getaways in bengaluru these places are packed on sunday1

लालबाग बॉटनिकल गार्डन (Lalbagh Botanical Garden)

  • खासियत- लालबाग बॉटनिकल गार्डन परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छा माना जाता है। यही कारण है कि रविवार के दिन यहां ज्यादा भीड़ रहती है। यहां साल में दो बार फूलों की भव्य प्रदर्शनी होती है। 26 जनवरी और 15 अगस्त के दिन यहां ज्यादा लोग जाते हैं।
  • समय- सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
  • लोकेशन- मावली, बेंगलुरु।
  • यहबेंगलुरु की रोमांटिक जगहमें से एक है।
best weekend getaways in bengaluru these places are packed on sundayss

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP