herzindagi
airport new rule list of things not allowed

Airport New Rules: ये चीजें विमान में नहीं ले जा सकेंगे आप, ट्रैवल से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

अब फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अलग नियम लागू हो गए हैं। एयरपोर्ट नियमों को एक नए सिरे से अपडेट किया गया है।   
Editorial
Updated:- 2024-06-27, 12:18 IST

सभी जानते हैं कि हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को कई तरह के नियमों का पालन करना पड़ता है। ये नियम ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के मुकाबले अलग होते हैं। इसमें सबसे खास होता है यात्रियों का सामान। ट्रेन में आप कई तरह के सामान साथ लेकर जा सकते हैं। अगर सामान ज्यादा भी हुआ, तो कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन फ्लाइट में सफर करने वाले लोगों को सामान पैक करते समय खास ध्यान रखना पड़ता है। 

इसमें सबसे खास यह है कि यात्रियों को क्या चीजें लेनी है और क्या छोड़नी हैं। क्योंकि प्लेन में नुकीली वस्तुएं, अग्निकुंड, मांस, हानिकारक वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं है। लेकिन अब फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अलग नियम लागू हो गए हैं। हालिया घटनाक्रम के मुताबिक, एयरपोर्ट नियमों को एक नए सिरे से अपडेट किया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन नए नियम के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

फ्लाइट में सामान लेकर जाने के नए नियम

new rules list of things not allowed in flight

  • यह नियम दुबई फ्लाइट बैगेज पर लागू किया गया है। ये खास बदलाव दुबई के फ्लाइट पैसेंजर के लिए हैं। अगर आप दुबई जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इन बातों का खास ख्याल रखना होगा। 
  • पहले यात्री अपने केबिन बैगेज में दवा जैसी जरूरी चीजें ले जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है, कुछ दवाइयों को खासकर दुबई की फ्लाइट में ले जाने की इजाजत नहीं है। 
  • इसमें मेथाडोन, अफीम, ऑक्सीकोडोन, ट्राइमेपरिडीन, फेनोपेरिडीन, कैथिनोन और कौडीन एम्फ़ैटेमिन जैसी चीजें शामिल हैं।
  • इसके अलावा मांसाहारी व्यंजन सहित कुछ खाद्य पदार्थ और नकली मुद्रा सख्त वर्जित है।
  • फ्लाइट में क्या सामान लेकर जा सकते हैं, इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- ये हैं इंडिया के नो फ्लाइंग जोन, आसपास प्लेन उड़ाने पर है रोक

 

 

  rules list of things not allowed in flight

  • प्रिंटेड मैटेरियल, ऑयल पेंटिंग, फोटोग्राफ, किताबें और पत्थर की मूर्तियां भी नहीं ले जा सकते हैं।
  • यात्रा के दौरान अगर आप , ई-सिगरेट और इलेक्ट्रॉनिक हुक्का और पौधे, उर्वरक और किताबें जैसी चीजें लेकर जाते हैं, तो इसके लिए आप अनुमति ले लें। क्योंकि, इसके लिए आपको अलग से पे करना पड़ सकता है।
  • इसके अलावा आप फ्लाइट में घर से बना हुआ नॉनवेज भी नहीं ले जा सकते है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- No Flying Zone Area In World: इन 6 जगहों के ऊपर से नहीं उड़ता हवाई जहाज  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।  यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।