herzindagi
current no fly zone map

No Flying Zone Area In World: इन 6 जगहों के ऊपर से नहीं उड़ता हवाई जहाज  

दुनियाभर में कई सारे नो फ्लाइंग जोन है, इसे बनाने का कारण भी बहुत रोचक है। चलिए जान लेते हैं उन जगहों के बारे में जहां से प्लेन उड़ाना है सख्त मना है।  
Updated:- 2024-02-22, 20:24 IST

बस और रेलवे के अलावा आने जाने के लिए दूसरा साधन है प्लेन। प्लेन का सफर भले ही बस और रेलवे से महंगा हो, लेकिन इससे आप काफी जल्दी अपना सफर खत्म कर सकते हैं। प्लेन में बैठने का हर किसी का सपना होता है, भारत में आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो प्लेन में बैठने के सुख से वंचित हैं। आज भी लोग अपने छत से प्लेन को जाते देख खुश होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में ऐसी कई जगह है, जिसके ऊपर से प्लेन नहीं उड़ाए जाते। चलिए इन जगहों के बारे में जान लेते हैं, जिसे नो फ्लाइंग जोन कहा जाता है।

डिज्नी पार्क

No Flying Zone

बचपन में आप सभी ने मिक्की माउस कार्टून में डिज्नी पार्क देखा होगा। बता दें कि डिज्नी पार्क का एरिया नो फ्लाइंग जोन है। कैलिफोर्निया के डिज्नीलैंड और फ्लोरिडा के वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड के 3000 फीट ऊपर तक, किसी को भी प्लेन या हेलीकॉप्टर को उड़ाने की इजाजत नहीं है। अमेरिकन गवर्नमेंट ने इस एरिया को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है।

तिब्बत

तिब्बत को दुनिया की सबसे ऊंची जगह में से एक कहा गया है , जहां प्लेन उड़ाने की परमिशन नहीं दी गई है। तिब्बत की एवरेज ऊंचाई लगभग 16000 फीट तक है, यहां सिर्फ कुछ ही कमर्शियल फ्लाइट को काफी ऊंचाई से उड़ान भरने की इजाजत है। यहां मौजूद ऊंची पहाड़ियों की वजह से इसे नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: फिल्मों की शूटिंग के बाद मूवी सेट्स का क्या होता है? 

मक्का

no flying zone in india,

इस्लाम धर्म के प्रमुख धर्म स्थल या तीर्थ स्थल मक्का के ऊपर से भी प्लेन को उड़ाने की इजाजत नहीं है।सऊदी अरब के सरकार ने मक्का आने वाले लोगों की सुरक्षा और धर्म स्थल की खासियत को देखते हुए इसे नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है।

ताजमहल

सातवें अजूबे में से एक ताजमहल को भी नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। साल 2006 में ताजमहल को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था। ताजमहलके ऊपर से किसी भी प्लेन को उड़ाने की परमिशन नहीं है।

यह विडियो भी देखें

माचू पिचू

no flying zone in world

दुनिया की खास जगह में से एक माचू पिचू में प्लेन नहीं उड़ा सकते, यह जगह भी नो फ्लाइंग जोन के लिस्ट में शामिल है। यहां ऐसे पेड़-पौधे और जीव पाए जाते हैं, जो पृथ्वी पर और कहीं नहीं पाए जाते हैं। यहां के इकोसिस्टम को बचाने के लिए इस जगह को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद ऐसा क्यों कहा जाता है?

बकिंघम पैलेस

top  no fly zone in the world

यूनाइटेड किंगडम स्थित बकिंघम पैलेस भी नो फ्लाइंग जोन प्लेस की लिस्ट में शामिल है। ब्रिटेन के शाही घराने का दफ्तर और घर है, जहां ब्रिटेन के राजा और रानी रहते हैं। पैलेस और शाही परिवार की सुरक्षा को देखते हुए इसे नो फ्लाइंग जोन की लिस्ट में रखा गया है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।