ये हैं इंडिया के नो फ्लाइंग जोन, आसपास प्लेन उड़ाने पर है रोक

लंबी दूरी की जर्नी को कम समय में खत्म करने के लिए प्लेन से बढ़िया साधन कुछ हो ही नहीं सकता। लोग समय की बचत के लिए अक्सर प्लेन से ट्रैवल करना पसंद करते हैं। भारत में आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्होंने प्लेन से कभी ट्रेवल नहीं किया है।
खैर ये तो रही ट्रेवल की बात, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में भी ऐसे कई जगह हैं, जहां प्लेन उड़ाने पर रोक है। यानी उस जगह के आसपास या ऊपर प्लेन के उड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। दुनियाभर में ही नहीं भारत में भी कुछ ऐसी खास जगह हैं, जिसे सरकार ने नो फ्लाइंग जोन बनाया है।
क्यों बनाया जाता है No Flying Zone?
No Flying Zone किसी भी इमारत या उस जगह में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिहाज से बनाया जाता है। किसी भी इमारत या उस जगह में रहने वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उन्हें किसी प्रकार की कोई नुकसान न पहुंचे इसलिए उस जगह पर हवाई जहाज और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध होता है। देश की सुरक्षा के अलावा किसी भी ऐतिहासिक जगहों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से फैसला लिया जाता है।
राष्ट्रपति भवन दिल्ली

दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के ऊपर या आसपास प्लेन या हवाई जहाज उड़ाने पर रोक है। इसे राष्ट्रपति भवन और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए No Flying Zone घोषित किया गया है।
संसद भवन दिल्ली
दिल्ली स्थित संसद भवन को भी No Flying Zone घोषित किया गया है। यह देश की प्राचीन इमारत के साथ-साथ देश की प्रमुख धरोहर भी है।
इसे भी पढ़ें: No Flying Zone Area In World: इन 6 जगहों के ऊपर से नहीं उड़ता हवाई जहाज
तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश

तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में तिरुपति भगवान के दर्शन के लिए हर दिन लाखों की भीड़ पहुंचती है। इसके अंदर लाखों भक्तों और मंदिर प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए इसे भी नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
इसे भी पढ़ें: फिल्मों की शूटिंग के बाद मूवी सेट्स का क्या होता है?
स्वर्ण मंदिर अमृतसर
स्वर्ण मंदिर अमृतसर सिख धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल में से एक है, इस मंदिर और इसके अंदर आने वाले दर्शनार्थी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के एरिया में प्लेन या ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई गई है।
ताजमहल आगरा

भारत के महत्वपूर्ण टूरिस्ट स्पॉट और ऐतिहासिक धरोहर में से एक ताजमहल को भी सुरक्षा की नजर से नो फ्लाइंग जोन एरिया में रखा गया है। ऐतिहासिक धरोहर को किसी प्रकार की हानि न हो और आंतकवादी हमले से बचाया जा सके, इसलिए इसे नो फ्लाइंग जोन के अंतर्गत रखा गया है।
ये भी हैं भारत के महत्वपूर्ण नो फ्लाइंग जोन
- श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन, आंध्र प्रदेश
- भारतीय वायुसेना के ठिकानों के आस-पास
- प्रधानमंत्री आवास, दिल्ली
- पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल
- भाभा एटॉमिक रिसर्च केंद्र, मुंबई
- मथुरा रिफाइनरी, उत्तर प्रदेश
- द टॉवर ऑफ साइलेंस, मुंबई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।