Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

इस दिवाली चांदी के गहनों और बर्तनों की चमक वापस लाने के लिए फॉलो करें ये 6 आसान टिप्स

अगर आप अपने चांदी के गहनों को फिर से चमकता हुआ देखना चाहती हैं लेकिन आप इसके लिए हजारों रुपये खर्च करने को तैयार नहीं है तो आप घर में ही इन 6 टिप्स को फॉलो करके अपने चांदी के गहनों को एक नई चमक दे सकती हैं।
Updated:- 2018-11-03, 17:43 IST
homemade easy tips for polishing silver jewellery

अगर आप अपने चांदी के गहनों को फिर से चमकता हुआ देखना चाहती हैं लेकिन आप इसके लिए हजारों रुपये खर्च करने को तैयार नहीं है तो आप घर में ही इन 6 टिप्स को फॉलो करके अपने चांदी के गहनों को एक नई चमक दे सकती हैं। चांदी कभी खराब नहीं होती लेकिन समय के साथ उस पर धूल मिट्टी और गंदगी की वजह से उनकी चमक फीकी पड़ने लगती है और रंग काला होने लगता है। ऐसे में उन गहनों का इस्तेमाल करने का मन नहीं करता है। 

चांदी के बर्तन हो या फिर गहने ये कुछ समय बाद अपनी चमक खोने लगते है। बता दें कि चांदी एक ऐसा धातु है जो अन्य धातुओं की तुलना से बहुत नाजुक होती है जिसके कारण ये अपनी चमक जल्दी खोती है। अगर आपके पास भी कुछ ऐसे चांदी के बर्तन और गहने हैं जिनका रंग काला पड़ गया है या उनकी चमक फीकी हो गई है तो आप उनकी चमक घर बैठे दोबारा पा सकती हैं। इसके लिए आपको बस इन 6 आसान टिप्स को फॉलो करना होगा। 

टोमैटो सॉस

homemade easy tips for polishing silver jewellery

टोमैटो सॉस की मदद से भी चांदी की चीजों को साफ किया जा सकता है। अगर आपको ज्यादा चमक चाहिए तो आप चांदी की चीजों पर कुछ देर के लिए सॉस लगे रहने दीजिए और इसके बाद इसे कपड़े की मदद से साफ कर लीजिए फिर देखिए कैसे आपके गहनों की चांदी की चमक वापस लौट आती है। 

Read more: दिवाली पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर प्रसाद से जुड़ी 12 बातें जरूर ध्यान रखें, जानिए क्या कहते हैं पंडित

टूथ पाउडर

homemade easy tips for polishing silver jewellery

टूथपेस्ट ना केवल दांतों को चमकाने के काम आता है बल्किा इससे फीके पड़ चुके चांदी के गहने और बर्तनों को नई चमक मिल जाती है। आप अपने चांदी गहने और बर्तनों पर टूथपेस्ट लगाकर इसे साफ कर सकती हैं। है ना! बेहद ही आसान उपाय। 

 

सोडा

homemade easy tips for polishing silver jewellery

अगर आपके चांदी के गहनों और बर्तनों की चमक खो गई है तो कुछ घंटों के लिए इन पर नींबू और सोडा का घोल लगाकर छोड़ दें। इसके बाद इन्हें बाहर निकालकर साफ कर लीजिए। आप चाहें तो केवल बेकिंग सोडा से भी चांदी के बर्तन और गहने साफ कर सकती हैं। 

 Read more: ट्रैंड में है चांदी की ज्‍वैलरी, कई हैं स्किन बेनिफिट्स और मिथ

सबसे पहले गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिला लें। अब इसे सभी आभूषणों आदि पर लगाकर अच्छे से साफ कीजिए लेकिन हल्के हाथो से। बाद में साफ पानी से इन्हें धो लीजिए। 

डिटर्जेंट

homemade easy tips for polishing silver jewellery

एक गहरे बर्तन में गर्म पानी लीजिए और उसमें डिटर्जेंट डालिए। चांदी की चीजों को कुछ देर के लिए उसमें डुबा दीजिए। कुछ देर बाद उन्हें बाहर निकालकर ब्रश से हल्के हाथ से रगड़ लीजिए। इसके बाद साफ पानी में अपने गहनों और बर्तन को साफ कर लीजिए। 

इन 4 टिप्स के अलावा कुछ लोग अपने चांदी के बर्तन और गहने साफ करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का यूज़ भी करते हैं। अगर आप भी एल्युमिनियम फॉयल यूज़ करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको एक लीटर पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा लेना होगा। उसके बाद चांदी के जिन बर्तनों और गहनों को साफ करना हैं उन्हें इस पानी में डाल दीजिए। इसके बाद फॉयल पेपर से इन्हें रगड़े। धीरे-धीरे आपके चांदी के बर्तन और गहने चमकने लगेंगे। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।