वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी 5 जरूरी बातें जान लें यहां

वंदे भारत ट्रेन की कुछ चीजें हर यात्री को पता होना चाहिए, क्योंकि अधूरी जानकारी की वजह से आपको यात्रा करने में परेशानी हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आप ट्रेन में मजाक का पात्र बन जाएं।
5 important things you keep in mind during travel in vande bharat train

भारत में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने के बाद लोगों का इसकी तरफ झुकाव तेजी से होता देखा गया है। लंबी दूरी की यात्रा को कम समय में पूरा करने के लिए इस ट्रेन को सबसे खास माना जाता है। यह ट्रेन अभी एसी चेयर कार की तौर पर काम करती है, लेकिन अब स्लीपर ट्रेन की सुविधा लाने पर भी काम हो रहा है। लेकिन अभी भी भारत में लाखों लोग होंगे, जिन्होंने वंदे भारत ट्रेन में सफर नहीं किया होगा। वंदे भारत ट्रेन आज भी आम लोगों के लिए एक लग्जरी ट्रेन की तरह है, क्योंकि इस ट्रेन की टिकट अन्य ट्रेन के सामान्य एसी कोच के मुकाबले महंगी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।

वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी जरूरी बातें (How to Travel in Vande Bharat Train)

How to Travel in Vande Bharat Train3

  • पहली बार सफर करने वाले लोग वंदे भारत ट्रेन का दरवाजा नहीं खोल पाते। कई वंदे भारत ट्रेन में ऑटोमेटिक डोर लगे हैं, जो आपके संपर्क में आने पर खुल जाते हैं, लेकिन कई ट्रेनों में आपको बटन दबाकर अंदर जाना होगा। दरवाजे के बाहर आपको एक हरे रंग का बटन दिखेगा, जिसे दबाने पर दरवाजा खुला जाएगा। इसी तरह जब आप बाहर निकलेंगे, तो आपको अंदर की तरफ भी बटन देखने को मिल जाएगा।
  • वंदे भारत ट्रेन में बाथरूम में फ्लश के लिए और सिक्योरिटी के लिए भी बटन दिए गए हैं। किसी भी परेशानी के दौरान आप उन बटन को प्रेस करके मदद की गुहार लगा सकते हैं। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन में पानी या खाने की चीजें बेचने के लिए बाहरी स्टेशन के लोगों को आना मना है। अगर आप कुछ खाना चाहते हैं, तो वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाले खाने को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप ट्रेन रुकने का वेट करें और स्टेशन पर खुद बाहर जाकर खरीदें। अगर आप पहली बार सफर कर रहे हैं, तोपता होना चाहिए किवंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने के क्या फायदे हैं

Vande-Bharat

  • वंदे भारत ट्रेन के शीशे आप खोल नहीं सकते, क्योंकि इसमें ग्रील नहीं लगी होती है, ऐसे में शीशे की मदद से सामान लेने या देने का काम नहीं कर पाएंगे। इस ट्रेन में सीसीटीवी भी लगाए जाते हैं, जो किसी भी घटना होने पर आपको रोक सकते हैं।
  • अगर आपका साथी कोई स्टेशन पर छूट गया है या ट्रेन में किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो इसके लिए पहले आपको डिब्बे में दरवाजे के पास दिए गए सहायता बटन को दबाना होगा। इससे आप ड्राइवर से सीधा बात कर सकते हैं। अगर ड्राइवर को आपकी समस्या वाजिब लगती है, तो वह ट्रेन रोक देगा।
  • ध्यान रखें कि इस ट्रेन में आप लेटकर यात्रा नहीं कर सकते हैं। जैसे अन्य ट्रेनों के 3 एसी कोच में आप 1200 रुपये देकर सफर कर सकते हैं, लेकिन वंदे भारत ट्रेन में आपको 1600 से 1800 रुपये देना होगा। इसमें आप लेटकर यात्रा नहीं कर सकते, क्योंकि इसमें केवल चेयर लगाई गई होती हैं। हालांकि,वंदे भारत ट्रेन का टिकट प्राइसज्यादा होने के बाद भी अब इसमें सीटें नहीं मिलती।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP