देश में ट्रेनों की संख्या भले ही बढ़ती जा रही है, लेकिन आपको भीड़ कम देखने को नहीं मिलेगी। अभी हाल ही में दिवाली की त्योहार बीता है और हालात ऐसे थे कि कई लोग टिकट नहीं मिलने की वजह से यात्रा नहीं कर पाएं। स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद लोगों को RAC टिकट के साथ लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ी। इस बार तो हाल ऐसा था कि महंगी टिकट वाली ट्रेनों में भी सीटें नहीं मिल रही थी। वंदे भारत ट्रेन में भी सीटें फुल हो गई थी। इसलिए आप भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की संख्या और कोच में बढ़ोतरी कर रहा है।
केरल में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। केरल को वंदे भारत ट्रेन के लिए नए कोच मिलेंगे। अगर आप वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं, तो इससे आपको टिकट मिलने में परेशानी नहीं होने वाली है। फिलहाल मैंगलोर ट्रेन में 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलती है, लेकिन जल्द ही इसमें 16 कोच और बढ़ाने की उम्मीद जताई गई है।
बताया जा रहा है कि 20 कोच होने के बाद भी यह ट्रेन 95 किलोमीटर प्रति घंटे की हाई स्पीड के साथ चलेगी।
तिरुवनंतपुरम भारतीय रेलवे के सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि कोच बढ़ाने को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। इस समय वंदे भारत ट्रेनों की दो जोड़ी राज्य में चल रही है। वंदे भारत ट्रेन का टिकट प्राइस ज्यादा होने के बाद भी अब इसमें सीटें भरने लगी हैं।
इसे भी पढ़ें- देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन कैसे है सबसे अलग, जानें रूट से लेकर टिकट प्राइस तक सभी जानकारी
तिरुवनंतपुरम से मैंगलोर तक 8 घंटे 35 मिनट लगता है। इसी रूट पर अगली सबसे तेज ट्रेन 12 घंटे 50 मिनट लगते हैं। दो अन्य ट्रेनें हैं जिससे यात्रा करने पर करीब 15 घंटे का समय लगता है। अगर आप रोज काम के सिलसिले में भी वंदे भारत ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपको पता होगा कि वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने के क्या फायदे हैं।
इसे भी पढ़ें- Vande Bharat Trains: PM मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों की दी सौगात, जानें किन राज्यों को होगा फायदा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।