Monsoon Trip To Omkareshwar: मानसून में घूमने की बात हो और देश का दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश में पर्यटक न पहुंचे ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है।
मध्य प्रदेश की राजधानी से लेकर भेड़ाघाट को मानसून में एक्सप्लोर करने का जो मजा है, वो मजा देश के अन्य राज्यों में नहीं मिलता है। मानसून में इस राज्य की खूबसूरती इस कदर चरम पर होती है कि यहां हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
मध्य प्रदेश का ओंकारेश्वर भी एक ऐसा शहर है, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पवित्र स्थलों के लिए जाना जाता है। नर्मदा और कावेरी नदी के संगम तट पर स्थित ओंकारेश्वर मानसून में खूबसूरती का खजाना बिखेरता है।
अगर आप भी दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में रहते हैं, तो मानसून में दिल्ली से 3 दिन ओंकारेश्वर घूमने का बेहतरीन प्लान बना सकते हैं। इन 3 दोनों में कई बेहतरीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
दिल्ली से ओंकारेश्वर कैसे पहुंचें? (How to reach delhi to Omkareshwar)
दिल्ली से ओंकारेश्वर पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप हवाई मार्ग, ट्रेन या सड़क मार्ग के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं।
हवाई मार्ग- अगर आप हवाई मार्ग से ओंकारेश्वर जाना चाहते हैं, तो आप सबसे पहले इंदौर हवाई अड्डा पहुंच सकते हैं, क्योंकि यह ओंकारेश्वर के सबसे पास में है। हवाई अड्डे में टैक्सी, कैब या बस लेकर आप आसानी से ओंकारेश्वर पहुंच सकते हैं। इंदौर हवाई अड्डे से ओंकारेश्वर 74 किमी की दूरी पर है।
ट्रेन द्वारा- दिल्ली से ओंकारेश्वर आप ट्रेन के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप दिल्ली से इंदौर और फिर इंदौर से लोकल ट्रेन पकड़कर ओंकारेश्वर रेवले स्टेशन पहुंच सकते हैं। दिल्ली से इंदौर के लिए ट्रेन संख्या 12416, 20958, 12920 या 19308 टिकट बुक कर सकते हैं।
सड़क मार्ग- ओंकारेश्वर मध्य के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आप दिल्ली से जयपुर होते हुए कोटा और कोटा से होते हुए उज्जैन और उज्जैन से ओंकारेश्वर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, दिल्ली से आगरा और आगरा से ग्वालियर और उज्जैन होते हुए भी आप ओंकारेश्वर पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Mcleodganj: हिमाचल की सबसे खूबसूरत जगह मैक्लॉडगंज को कैसे मिला अंग्रेजी नाम? जानें दिलचस्प इतिहास
ओंकारेश्वर में ठहरने की जगहें (Best places to stay in Omkareshwar)
ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश की एक खूबसूरत जगह होने के साथ-साथ एक पवित्र धार्मिक स्थल भी है। इसलिए यहां ठहरने के लिए एक से एक बेहतरीन सस्ते होटल और रिसॉर्ट मिल जाते हैं। इसके लिए आप होटल श्री राधे कृष्णा, टेम्पल व्यू होटल, होटल पंचवटी पैलेस और आशीर्वाद होटल में आप 1000-1500 रुपये के बीच में रूम बुक कर सकते हैं।(भोपाल में घूमने की बेस्ट जगहें)
अगर आप रिसॉर्ट या विला में ठहरना चाहते हैं, तो होटल द विला, होटल रॉयल इन और नर्मदा हिल्स रिसॉर्ट में भी रूम बुक कर सकते हैं। हालांकि, इनका किराया अधिक हो सकता है।
ओंकारेश्वर में खाने-पीने की बेस्ट जगहें (Best places to eat in Omkareshwar)
ओंकारेश्वर जिस तरह अपनी खूबसूरती और पवित्र स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह यह खान-पान के मामले भी आगे रहता है। यहां कई होटल और देशी ढाबे मिल जाएंगे, जहां आप विदेशी से लेकर देशी व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं।
ओंकारेश्वर में आप गुरुकृपा रेस्तरां, गोपाल भोजनालय, होटल वंशिका और होटल श्री नीलकंठ एंड रेस्टोरेंट में आप देशी और विदेशी व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं।
ओंकारेश्वर में घूमने की बेहतरीन जगहें (Top places to visit in Omkareshwar)
ओंकारेश्वर में ऐसी कई बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां मानसून में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। यहां स्थित कुछ जगहों की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर मौसम में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर (Omkareshwar Jyotirlinga Temple)
ओंकारेश्वर में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का नाम लिया जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसे भारत के 12 पूज्य ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह नर्मदा और कावेरी नदियों के मिलन बिंदु पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें:स्पेशल ट्रेन में कम खर्च में टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करना न भूलें
अहिल्या घाट (Ahilya Ghat)
ओंकारेश्वर में कई घाट मौजूद हैं, लेकिन जिस घाट के किनारे सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं, उसका नाम है अहिल्या घाट। इस घाट के किनारे से ओंकारेश्वर का खूबसूरत और अद्भुत नजारा दिखाई देता है। यहां कई लोग डुबकी भी लगाने के लिए पहुंचते हैं। अहिल्या घाट के अलावा आप फैनसे घाट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
ओंकारेश्वर बांध (Omkareshwar Dam)
नर्मदा नदी पर निर्मित ओंकारेश्वर बांध मानसून में सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। इस बांध के आसपास स्थित हरियाली भी सैलानियों को आकर्षित करती है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में इस बांध का उपयोग बिजली निर्माण के लिए भी किया जाता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@shutterstocks
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों