Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम लता सभरवाल और संजीव सेठ की लव स्टोरी है बहुत दिलचस्प, जानें यहां

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल लता सभरवाल और संजीव सेठ की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प रही है। संजीव ने लता से शादी करने से पहले आपनी पहली पत्नी और बच्चों से इस बारे में इजाजत मांगी थी।
Updated:- 2021-06-14, 14:15 IST
Lata and Sanjeev  main

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स रहे हैं जिनकी जोड़ी को लोगों को खूब पसंद आई है। एक साथ काम करते-करते एक्टर्स असल जिंदगी में भी एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं। ऑनस्क्रीन दिखने वाले लोग रियल लाइफ में भी कपल्स बन जाते हैं। टीवी इंडस्ट्री में कुछ एक्टर्स की कहानियां बहुत फिल्मी रही हैं। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के संजीव सेठ और लता सभरवाल की लव स्टोरी भी बहुत से ट्विस्ट और टर्न से भरी रही है। इस शो में इन दोनों एक्टर्स ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था जो लोगों को खूब पसंद आया। इस लेख के जरिए हम आपको इन दोनों एक्टर्स की रील से रियल लाइफ जोड़ी बनने की कहानी बताने वाले हैं।

संजीव की पहली शादी

lata sabharwal and sanjeev seth love story inside

संजीव सेठ और लता सभरवाल की लव स्टोरी इतनी आसान नहीं थी क्योंकि संजीव पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे। पहले संजीव ने एक्ट्रेस रेशमा टिपनिस से शादी की थी। दोनों की उम्र में 12 साल का बड़ा अंतर था और शादी के वक्त रेशमा महज़ 20 साल की थीं। बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और शादी के 11 साल बाद वह अलग हो गए।

इसे जरूर पढ़ें: इन बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने से छोटे उम्र के दूल्हे से रचाई है शादी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुआ प्यार

lata sabharwal and sanjeev seth love story inside

संजीव और लता की पहली मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो के सेट पर ही हुई थी और दोनों शूटिंग के लिए साथ में उदयपुर जा रहे थे। इसी दौरान ही संजीव को लता से प्यार हुआ था। संजीव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों की जल्द ही दोस्ती हो गई थी और वह अपने जीवन की बातें और खाना शेयर करने लगे थे। प्यार होने के बाद भी संजीव ने उन्हें काफी दिनों तक प्रपोज नहीं किया क्योंकि उन्हें डर था लता उन्हें कहीं मना ना कर दें।

पहली पत्नी से मंगी थी इजाजत

lata sabharwal and sanjeev seth love story inside

लता को शादी के लिए प्रपोज करने से पहले संजीव ने अपनी पहली पत्नी और बच्चों से इस बारे में बात की और उनसे शादी की इजाजत मांगी थी। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि सभी इस फैसले से खुश रहें। जब लता को इस बात का पता चला तो संजीव की यह सच्चाई उनके दिल को छू गई और वह शादी करने के लिए तैयार हो गईं।

इसे जरूर पढ़ें: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन फीमेल एथलीट्स यह हैं, देखें लिस्ट

2010 में बने रील से रियल लाइफ कपल

Sanjeev Seth And Lata inside

सभी लोगों की रजामंदी के बाद दोनों एक्टर्स ने साल 2010 में एक दूसरे के साथ शादी कर ली। लता को संजीव के बच्चों ने भी बहुत खुले दिल से अपनाया है। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम आरव है। कपल के बीच में प्यार और विश्वास साफ तौर पर नजर आता है।

फिटनेस के लेकर काफी सजग हैं लता

lata sabharwal and sanjeev seth love story inside

लता एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वह एक न्यूट्रिनिस्ट और फिटनेस ट्रेनर भी हैं, जो लोगों को फिटनेस के प्रति मोटिवेट करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

दोनों अपनी शादी से बेहद खुश हैं और टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कप्लस में से एक हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।