Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:31 AM IST

Celebrity beauty tips: ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा की तरह चाहिए बेबी सॉफ्ट स्किन तो अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स

टीवी सीरियल ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी,जो कि सीरियल पर नायरा का किरदार निभा रही हैं, उनका ब्यूटी रूटीन आपको भी कर देगा इंप्रेस्ड। 
Updated:- 2019-05-06, 15:42 IST
shivangi joshi makeup

एकता कपूर का बेहद चर्चित शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ लोगों के बीच काफी फेमस है। यह सीरियल काफी समय से टेलीकास्ट हो रहा है। इसी सीरियल में पहले फेमस एक्ट्रेस हिना खान अकक्षरा का आइकॉनिक रोल में नजर आती थीं। मगर, अब इस सीरियल की पहचान नायरा से है। नायारा का किरदार एक्ट्रेस शिवांगी जोशी निभा रही हैं। शिवांगी जोशी को नायरा के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है। इस किरदार में वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। शिवांगी ऑन स्क्रीन तो खूबसूरत लगती ही हैं मगर, साथ ही साथ ऑफ स्क्रीन भी वह बेहद सुंदर नजर आती हैं। उनकी खूबसूरती का राज उनकी ब्यूटिफुल लुक्स हैं। जिसका वह बेहद ख्याल रखती हैं। आइए जानते हैं कि शिवांगी जोशी का ब्यूटी रुटीन क्या है। 

shivangi joshi skin care

स्किनकेयर 

शिवांगी जोशी खुद को हमेशा हाईड्रेटेड रखती हैं और दिन भर में 3 से 4 लीटर पानी पी जाती हैं। इतना ही नहीं वह रोजाना नारियल पानी भी पीती हैं। इसके साथ शिवांगी खुद को जंक फूड से दूर रखती हैं। शिवांगी कभी भी बाहर का खाना खाना पसंद नहीं करती हैं। वह हमेशा घर का बना साधारण खाना ही खाती हैं। इसके साथ ही वह अपने आहार में हरी सब्जियां और फ्रूट्स को जरूर शामिल करती हैं। दिन में 4 से 5 फल शिवांगी जरूर खाती हैं। शिवांगी को जब भी भूख लगती है वह फल से ही उसे खत्म करती हैं। इससे उनकी त्वचा ग्लोइंग और नरिश्ड रहती है। आपको बता दें कि इन सबके साथ ही शिवांगी अपनी स्किन की रोज क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करती हैं। इससे उनके चेहरे पर जो भी गंदगी होती है वह साफ हो जाती है। 

shivanigi joshi hair care

हेयरकेयर 

त्वचा के साथ-साथ शिवांगी अपने बालों का भी खास ख्याल रखती हैं। शिवांगी अपने बालों में रेग्यूलर ऑयलिंग और स्टीमिंग करती हैं। शिवांगी को लंबे बाल पसंद हैं इसलिए वह हर 3 महीने बालों को ट्रिम जरूर करवाती हैं। ट्रिम करवाने से बाल तेजी से लंबे होते हैं।

 

इतना ही नहीं शिवांगी बाल खराब न हों इसके लिए हमेशा उन्हें बांध कर रखती हैं। शिवांगी को बालों पर साधारण चोटी बना कर रखना बहुत अच्छा लगता है। वह अपने बालों को रोज शैंपू करती हैं और कंडीशनर भी करती हैं। अपने बालों को स्टाइल करने के लिए वे हमेशा बालों में डिफ्रेंट हेयरस्टाइल बनाती हैं। 

Shivangi Joshi beauty and style secrets

मेकअप 

शिवांगी तब तक अपनी त्वचा पर कॉस्मैटिक का प्रयोग नहीं करती हैं जब तक उन्हें कैमरा फेस नहीं करना होता है। मगर, जब भी उन्हें मेकअप लगाने की जरूरत पड़ती है शिवांगी हमेशा फ्लॉलेस फाउंडेशन बेस लगाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह हमेशा अपने पर्स में लिप बाम रखती हैं। इसके अलावा वह आंखों के मेकअप पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं। शिवांगी जोशी को फॉल्स आईलैशेज बहुत पसंद हैं।

 

बिना सनग्लासेज के वह कभी भी धूप में बाहर नहीं निकलती हैं। इससे उनकी आंखे सेफ रहती हैं। शिवांगी को आंखों में काजल लगाना भी बहुत पसंद है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।