सभी बाधाओं को दूर करेंगे हनुमान जी, बस इन मंत्रों का करें जाप

भगवान हनुमान को संकटमोचन भी कहा जाता है, क्योंकि वह अपने भक्तों के हर दुख-दर्द व कष्ट को हर लेते हैं। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी आज भी धरती पर विद्यमान है और अगर कोई व्यक्ति सच्ची श्रद्धा व भक्ति-भाव से उनकी पूजा व अर्चना करता है तो वह उसके कष्ट अवश्य दूर करते हैं।
अधिकतर लोग भगवान हनुमान की पूजा तो करते हैं, लेकिन फिर भी उनके जीवन की समस्याएं दूर नहीं होती हैं। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता है कि वह भगवान हनुमान की आराधना सही ढंग से किस प्रकार करें।

जिस तरह एक डॉक्टर मरीज की बीमारी को देखकर उसे दवाई देता है, ठीक उसी तरह आपको भी अपनी समस्या को ध्यान में रखते हुए हनुमान जी की पूजा व आराधना करनी चाहिए। यूं तो हनुमान जी का जाप करने के लिए कई मंत्र हैं, लेकिन आपके लिए कौन सा सबसे सटीक है, इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में आचार्य विकास शास्त्री जी हनुमान जी को प्रसन्न करने और अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए आपको कुछ मंत्रों व उपायों के बारे में बता रहे हैं-
पैसों की तंगी दूर करने के लिए

अगर आप अपने जीवन में पैसों की तंगी के कारण परेशान रहती हैं तो ऐसे में यह उपाय आपके काम आने वाला है।
- चालीस दिनों तक रोज सुबह या शाम के वक्त हनुमान जी के मंदिर में जाकर मिट्टी का दीपक जलाएं।
- इसे जलाने के लिए चमेली के तेल का इस्तेमाल करें।
- साथ ही, दीपक जलाने के बाद आप वहां बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी अवश्य करें।
- अगर आप कर्ज के कारण परेशान हैं तो कर्ज मुक्ति के लिए भगवान हनुमान के इस मंत्र का जाप करें- ऊँ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा
इसे जरूर पढ़ें-Lord Hanuman Puja : हनुमान जी की पूजा करते वक्त महिलाएं रखें इन 4 बातों का ध्यान
रोग व स्वास्थ्य समस्याओं को करें दूर

अगर आपके घर में बीमारियों ने अपना डेरा बना लिया है तो ऐसे में आप हनुमान जी का जाप अवश्य करें।
- किसी भी तरह के दर्द से परेशान व्यक्ति शुभ मुहूर्त को देखकर हनुमान बाहुक का पाठ 21 या 26 दिनों तक लगातार करें।
- जिस समय आप पाठ करें, हनुमान जी के सामने एक पात्र में जल भरकर रखें।
- साथ ही, पूजा के बाद उस जल को पीने से शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं।
नौकरी में नहीं हो रही तरक्की

अगर आप लंबे समय से अपनी नौकरी या रोजगार में लगातार समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो हनुमान जी को हर मंगलवार को हनुमान जी को बूंदी के नौ लड्डू अवश्य चढ़ाएं।
- इसके बाद, आप एक पीपल के पत्ते(पीपल के पत्ते के फायदे) पर सिंदूर से अपनी समस्या लिखकर उनके चरणों में रख दें।
- हनुमान जी के सामने बैठकर विशेष मंत्र- ॐ पिंगाक्षाय नमः का जाप करें।
- इस उपाय को लगातार नौ मंगलवार तक अपनाने से आपको अवश्य लाभ मिलेगा।
जीवन में चाहिए मान-सम्मान

हर व्यक्ति अपने जीवन में यश व मान-सम्मान पाना चाहता है। ऐसे में आप इस उपाय को अपनाएं।
- इसके लिए हर मंगलवार हनुमान मंदिर जाएं और हनुमान जी व श्रीराम की आराधना करें।
- इस दौरान मन ही मन हनुमान जी से मान-सम्मान और यश प्राप्ति की प्रार्थना करें।
- अब आप हनुमान जी के सामने बैठकर एक निश्चित संख्या में ॐ व्यापकाय नमः मंत्र का जाप करें।
- कम से कम नौ मंगलवार इस उपाय को अवश्य दोहराएं। ध्यान दें कि हर मंगलवार आपका यह क्रम टूटे नहीं।
इसे जरूर पढ़ें-प्रयागराज के इस मंदिर में लेटे हुए हैं हनुमान जी, जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
तो अब आप भी इन उपायों को अपनाएं और अपने जीवन की हर समस्या को भगवान हनुमान की कृपा से दूर करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।