herzindagi
Juliet rose rate

Rolls Royce की कार से भी महंगा है ये गुलाब, जानें कीमत

दुनिया में 16 तरीके के गुलाब है। ऐसे में आज हम आपको Rolls Royce की कार से भी महंगी गुलाब के बारें में बताने वाले हैं।
Editorial
Updated:- 2023-03-10, 11:01 IST

गुलाब एक ऐसी चीज है जो हम सभी को काफी ज्यादा पसंद आता है। किसी भी शुभ अवसर पर हम एक- दूसरे को गुलाब देते हैं। वहीं गुलाब का इस्तेमाल हम पूजा पाठ से लेकर सजावट तक में इस्तेमाल करते हैं। गुलाब देखने में काफी खूबसूरत होते हैं। ऐसे में आपने कभी ना कभी गुलाब जरूर खरीदा होगा। क्या आप जानते हैं एक ऐसे गुलाब के बारे में जो Rolls Royce की कार से भी महंगा है। आज हम आपको इस रोज के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

15 साल की मेहनत के बाद उगा जूलियट रोज

world most expensive rose

दुनिया का सबसे महंगा गुलाब जूलियट (Juliet rose) है। पहला जूलियट रोज 15 साल की मेहनत के बाद उगा था। आप जानकर हैरान हो जाएंगी कि पहला जूलियट रोज की कीमत करीब 130 करोड़ रुपये थी। हालांकि कुछ वेबसाइट पर इसकी कीमत 5 मिलियन डॉलर होने का दावा भी करती हैं।

कई तरीके के रोज को मिलाकर इसे बनाया जाता है

आप सोच रही होगा कि आखिर क्यों जूलियट रोज इतना महंगा होता है। ऑस्टिन नाम के एक शख्स ने इस रोज की खेती पहली बार शुरू की थी। उन्होंने कुछ खास तरीके से इस रोज को उगाने की कोशिश की थी। वही कहा तो यह भी जाता है कि इस रोज की खेती करना इतना आसान नही है। कई तरीके के रोज को मिलाकर इसे रोज की खेती की जाती हैं। (फ्री में बनाएं गुलाब)

इसे भी पढ़ेंःजानें Rose Day पर क्यों दिया जाता है गुलाब

खूसबू बेहद है खास

जूलियट गुलाब की खुशबू की बात करें तो इसकी खुशबू हल्की है लेकिन या बाकी के गुलाब से काफी अलग होती है। इसकी खुशबू किसी परफ्यूम की तरह है। इस फूल में केवल 40 पंखुड़ियां होती है। वहीं इसकी खूबसूरती का आप अंदाजा नही लगा सकती हैं। यह बाकी के गुलाब से काफी अलग है। 2006 में दुनिया ने इस जूलियट रोज की पहली झलक देखी थी।

इसे भी पढ़ेंःवैलेंटाइन डे पर कुछ इस तरह करें अपने प्यार इजहार

जूलियट गुलाब रोज उगाना नही है आसान

जूलियट गुलाब रोज उगाने में काफी मेहनत लगती हैं। वहीं इसे खरीदना सभी के बस की बात नही होती है। यह रोज बाकी के आम रोज से काफी अलग होते है। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होते हैं। इसकी तस्वीर देख आप इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं कि यह कितना खूबसूरत हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Pic Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।