herzindagi
Who has the longest hair ever recorded

इन महिलाओं के हैं दुनिया में सबसे लंबे बाल, देखें अनसीन फोटोज

World Record Longest Hair: दुनिया में अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड बनते हैं। इस आर्टिकल में जानें कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में, जो लंबे बालों के लिए रिकार्ड बना चुकी हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-31, 17:40 IST

World Record Longest Hair: घर, स्टैचू से लेकर खाने की स्पीड तक, आपने ना जाने कितने रिकॉर्ड के बारे में सुना होगा। मगर कुछ रिकार्ड्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में सुन लोग हैरान रह जाते हैं। जैसे कि सबसे लंबे बालों का रिकार्ड। जी हां, दुनिया के अलग-अलग देशों की महिलाओं के नाम सबसे लंबे बालों का रिकार्ड है। इस आर्टिकल में जानें उनके बारे में। 

दुनिया के सबसे लंबे बाल वाली महिला आशा मंडेला 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Asha Zulu Mandela (@ashaamandela)

 

आशा मंडेला ने लगभग 40 साल से अपने बाल नहीं कटवाएं हैं। यही कारण है कि आज उनके बाल किसी साड़ी जैसे नजर आते हैं। नवंबर 2009 में उन्होंने रिकॉर्ड बनाया, उस वक्त उनके बालों की लंबाई 19 फीट और 6.5 इंच थी। (14 साल की इस लड़की ने जीभ से नाक को छूने का बनाया रिकॉर्ड)

इसे भी पढ़ेंः चीन का एक ऐसा गांव जहां महिलाओं के हैं दुपट्टे जितने लंबे बाल

झी क्यूपिंग के नाम है बड़े बालों का रिकॉर्ड 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

 

2004 में चीन की झी क्यूपिंग ने सबसे लंबे सिर के बालों का गिनीज रिकॉर्ड जीता। लंबाई 18 फीट पांच इंच थी। वह 13 वर्ष से अपने बाल बड़ा रही हैं। अब उनके बालों को देख हर कोई हैरान रह जाता है। जबकि झी क्यूपिंग का कहना है कि उन्हें अपने लंबे बालों से कभी परेशान नहीं होती हैं। 

दुनिया के सबसे लंबे बालों वाली युवा 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

यह विडियो भी देखें

6 साल की उम्र से अपने बाल बढ़ा रही निलांशी पांडे दुनिया के सबसे लंबे बालों वाली युवा हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। वो अपने बालों को लकी मानती हैं और बहुत प्यार करती हैं। अपने बालों की केयर के लिए उन्हें घंटों का समय देना पड़ता है। 

इसे भी पढ़ेंः ये हैं भारत में होने वाली सबसे मुश्किल परीक्षाएं

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

दुनिया के अलग-अलग कोनों में महिला और पुरुष ऐसे अजब-गजब बालों से जुड़े रिकॉर्ड बनाते रहते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Twitter  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।