Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:26 AM IST

क्या वाकई महिलाओं का नारियल फोड़ना होता है अशुभ? जानें सच

किसी भी शुभ काम में नारियल फोड़ने की परंपरा है। ऐसे में महिलाओं के नारियल फोड़ने को अशुभ माना जाता है। आइये जानते हैं इसका कारण।   
Updated:- 2023-01-26, 12:00 IST
image

Mahilao Ke Nariyal Na Fodne Ka Karan: हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ काम के दौरान नारियल फोड़ने की परंपरा है। नारियल फोड़ने को शुभता की निशानी के तौर पर देखा जाता है। वहीं, नारियल फोड़ते अक्सर पुरुष ही नजर आते हैं। 

लोक मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं का नारियल फोड़ना अशुभ माना जाता है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से जब हमने इस बारे में बात की तब उन्होंने हमें कई दिलचस्प तथ्य बताए और साथ ही बताया इस मान्यता के पीछे का सच। 

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नारियल (पूजा में नारियल का महत्व) न सिर्फ एक पवित्र वस्तु है बल्कि इसे एक बीज के रूप में भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म में बीज को संतान के समान माना गया है। मां अपनी संतान से बहुत प्यार करती है और उसे कभी किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंचा सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें: जानें हनुमान चालीसा में वर्णित अष्ट सिद्धियों के नाम और रहस्य

  • ठीक ऐसे ही माना जाता है कि बीज रूपी नारियल को तोड़ना एक तरह से संतान को चोट पहुंचाने जैसा ही है। ऐसे में महिलाओं द्वारा नारियल फोड़ना संतान को कष्ट देने के समान माना गया है। इसी कारण से महिलाओं के नारियल तोड़ने पर मनाही है। 

coconut breaking ritual

  • इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि महिलाओं द्वारा नारियल तोड़ने पर संतान संकटों से घिर जाती है। संतान के जीवन में परेशानियों का तांता लग जाता है और उसका जीवन कष्टों से भर जाता है। संतान की सफलता भी बाधित हो जाती है। 

coconut breaking by women

  • हालांकि, इस बात से एक तर्क उठता है और वो यह कि अगर नारियल बीज है और बीज को संतान (संतान की उन्नति के लिए पाठ) के समान माना जाता है। तो उस लिहाज से पुरुषों का नारियल फोड़ना क्या ये दर्शाता है कि पिता को अपनी संतान से कोई प्रेम नहीं? 

why ladies cannot break coconut

  • एक पिता का भी अपनी संतान के लिए वही प्रेम होता है जो एक माता का। बस फर्क इतना है कि मां को प्यार जताना आता और पिता भावनाओं को व्यक्त करने में थोड़े कच्चे होते हैं। लेकिन इसका अर्थ ये नहीं कि पिता को अपनी संतान से प्रेम नहीं।

इसे जरूर पढ़ें: त्रिशूल और पंचशूल में क्या होता है अंतर? जानें महत्व 

  • ऐसे में महिलाओं के नारियल फोड़ने के पीछे का यह तर्क थोड़ा अटपटा है। हालांकि शास्त्रों में इस तर्क के बारे में वर्णित है इसका कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। मगर इसे एक लोक मान्यता के तौर पर समझा जा सकता है।

 

 

तो ये थे महिलओं के नारियल न फोड़ने के पीछे का सच। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।