herzindagi
 siddhis in hindu dharm

जानें हनुमान चालीसा में वर्णित अष्ट सिद्धियों के नाम और रहस्य

हनुमान चालीसा में अष्ट सिद्धियों का वर्णन मिलता है। आज इस लेख में हम उन्हीं अष्ट सिद्धियों के बारे में बताने जा रहे हैं।    
Editorial
Updated:- 2023-01-23, 12:59 IST

Hanuman Chalisa Ki 8 Siddhiya: हनुमान चालीसा की चौपाई में एक पंक्ति आती है जो कुछ इस प्रकार से है- 'अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता'। इस पंक्ति में हनुमान जी को 8 सिद्धियों और 9 निधियों का दाता बताया गया है। ऐसे में आज हम आपको हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उन्हीं 8 सिद्धियों के बारे में गूढ़ और रहस्यमयी बातें बताने जा रहे हैं।

आठ सिद्धियों के नाम

अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व, वशित्व- ये हैं वो आठ सिद्धियां जिनका वर्णन हनुमान चालीसा में मिलता है।

 siddhis name

आठ सिद्धियों का रहस्य

अणिमा सिद्धि: अणिमा का अर्थ होता है अणु से भी छोटा। हनुमान जी के पास यह सिद्धि थी जिसकी मदद से उन्होंने कई बार छोटा आकर लेकर राम काज में सहयोग दिया। लंका के भीतर भी हनुमान जी ने छोटा आकार लेकर ही प्रवेश किया था।

इसे जरूर पढ़ें:त्रिशूल और पंचशूल में क्या होता है अंतर? जानें महत्व

महिमा सिद्धि: यहां इस सिद्धि का प्रयोग विशालकाय आकार लेने के लिए किया जाता है। हनुमान जी ने कई बार रामायण काल में युद्ध के दौरान इस आकर का प्रयोग कर राम काज में सहायता की थी।

गरिमा सिद्धि: इस सिद्धि का प्तायोग हनुमान जी ने भीम का घमंड तोड़ने के लिए किया था। इस सिद्धि से उन्होंने अपने शरीर को असीमित रूप से भारी बना लिया था जिसके कारण भीम उन्हें मार्ग से हटा नहीं पाए थे।

hanuman story

लघिमा सिद्धि: इस सिद्धि का अर्थ है खुद को पंख से भी हल्का बना लेना। इस सिद्धि का प्रयोग हनुमान जी ने माता सीता (माता सीता के वस्त्रों का रहस्य) की खोज के दौरान किया था। उनकी पीड़ा सुनने के लिए हनुमान जी ने पेड़ के पत्तों को अपना आसन बनाया था।

यह विडियो भी देखें

प्राप्ति सिद्धि: इस सिद्धि से मनोवांछित इच्छाएं पूरी की जा सकती हैं और आने वाले समय को भी देखा जा सकता है। इस सिद्धि के बल पर हनुमान जी ने कई दैत्यों को सबक सिखाया था।

प्राकाम्य सिद्धि: यह सिद्धि युवा बनाए रखने, असीमित बल देने, पाताल की सीमाओं को मापने, आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने और मनचाहा रूप धरने में सहायक मानी जाती है। जिसको कई बार रामायण युद्ध में हनुमान जी द्वारा प्रयोग किये जाने के बारे में बताया गया है।

इसे जरूर पढ़ें:पीतल के ये उपाय, घर का क्लेश मिटाए

ईशित्व सिद्धि: इसी सिद्धि के बल हनुमान जी को दैवीय शक्तियां मिली और उन्हें भगवान के रूप में पूजा जाने लगा। हनुमान जी ने यह सिद्धि घोर तपस्या के पश्चात हासिल की थीं।

hanuman chalisa in hindi

वशित्व सिद्धि: यह सिद्धि मन और इन्द्रियों पर वश रखना सिखाती है। हनुमान जी ने इस सिद्धि के बल पर कई वशीभूत कर देने वाले दैत्यों को परिस्थितियों को नष्ट किया है।

तो ये थीं हनुमान चालीसा में वर्णित 8 सिद्धियां। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Cedit: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।