herzindagi
why not to keep plastic mug in toilet

Toilet Vastu: टॉयलेट में क्यों नहीं रखना चाहिए प्लास्टिक का मग?

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताये गए हैं जिनका पालन करना घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता लेकर आता है। साथ ही, इन नियमों के पालन से घर की नकारात्मकता और वास्तु दोष भी दूर होता है। ऐसा ही एक नियम है टॉयलेट में प्लास्टिक का मग न रखने का।  
Editorial
Updated:- 2023-06-29, 12:00 IST

Toilet Mein Plastic Ka Mug Kyu Nahi Rakhna Chahiye: वास्तु शास्त्र में घर और घर से जुड़ी हर वस्तु के बारे में बताया गया है। 

घर की हर एक वस्तु का नाता वास्तु से होता है और वास्तु के अनुसार ही चीजें होने पर घर और जीवन में शुभ परिणाम नजर आते हैं। 

इसी कड़ी में वास्तु शास्त्र में टॉयलेट से जुड़े भी कुछ नियम बताये गए हैं जिनका पालन घर की सुख-समृद्धि के लिए आवश्यक माना गया है। 

इन्हीं नियमों में से एक है टॉयलेट में प्लास्टिक के मग या प्लास्टिक की किसी भी वस्तु का इस्तेमाल करने या टॉयलेट में रखने से बचना।

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्यों टॉयलेट में प्लास्टिक का मग्गा या किसी भी वस्तु को नहीं रखना चाहिए। 

वास्तु में टॉयलेट का महत्व 

toilet mein palstic ka mug nahi rakhna chahiye

  • टॉयलेट को घर की सबसे अहम जगह माना जाता है क्योंकि इसी स्थान से घर में नकारात्मकता सबसे जल्दी आती है।
  • ऐसे में इसकी दिशा (वास्तु में दिशाओं का महत्व) और इससे जुड़ी हर एक बात वास्तु के अनुसार होनी चाहिए, नहीं तो अशुभ परिणाम दिखते हैं। 
  • घर के टॉयलेट में राहु का प्रभाव देखने को मिलता है। राहु का शुभ-अशुभ होना टॉयलेट के वास्तु पर निर्भर करता है। 

यह भी पढ़ें: Pegion Nest In Home: घर में कबूतर ने बना लिया है घोंसला, जानें क्या करें

प्लास्टिक का ग्रह से संबंध 

  • प्लास्टिक को वास्तु में अशुद्ध धातु माना गया है। इसका घर में होना ग्रह अशांति और पारिवारिक क्लेश को बढ़ाता है। 
  • प्लास्टिक का घर में जितना ज्यादा इस्तेमाल होता है उतनी ही नकारात्मकता घर पर भयंकर रूप से हावी होती जाती है। 
  • वहीं, टॉयलेट में प्लास्टिक के इस्तेमाल से राहु कुंडली में बिगड़ता है और घर पर अपने बुरे प्रभाव दिखाना शुरू कर देता है। 

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: इन लोगों को नहीं बांधना चाहिए कलावा

टॉयलेट में प्लास्टिक का मग रखने के नुकसान 

toilet mein palstic ka mug na rakhe

  • टॉयलेट में प्लास्टिक का मग या कोई भी प्लास्टिक की वस्तु रखने से राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) भारी होता है जिससे तरक्की रुक जाती है।
  • घर की उन्नति में बाधा आती है और कष्ट भुगतने पड़ते हैं, घर में वास्तु दोष पैदा होता है और आर्थिक स्थिति बिगड़ती है। 
  • टॉयलेट में प्लास्टिक के मग के बजाए आप स्टील का मग का लोटा इस्तेमाल कर सकते हैं।   

 

आप भी अगर टॉयलेट में प्लास्टिक का मग या अन्य सामान रखते हैं तो उसे फौरन वहां से हटा दें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।