भारत के गांव और शहरों के नाम काफी यूनिक है। भारतीय गांव, शहर और राज्यों के नाम उस जगह की खासियत को देखते हुए रखा गया है। आज तक आपने कई भारतीय शहरों और गावों के नाम सुने होंगे। इन सभी में जो चीज कॉमन मिलती है वह है इन शहर, गांव और राज्य के नाम के बाद में लगा गढ़। बता दें कि गढ़ वाले नाम आपको उत्तर और मध्य भारत में ही मिलेंगे। आपके भी राज्य के गांव और शहर के नाम के पीछे गढ़ वाले नाम होंगे। ये तो रही गढ़ वाले शहर और गांव के नाम, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इन शहर और गांव के नाम के बाद में गढ़ क्यों लगाया गया। चलिए जानते हैं शहर और गांव के नामों में गढ़ लगाने के पीछे की खास वजह...
शहरों के नाम के बाद क्यों लगाते हैं गढ़?
गढ़ शब्द का अर्थ है किला या गढ़। गढ़ शब्द का उपयोग उन शहरों के नाम के आगे किया गया है, जहां कोई किला या गढ़ हो। हमारे देश में गढ़ और किला का काफी पूरा इतिहास है। पुराने समय में जितने भी शासक और राजा हुए उन सभी ने अपने रहने से लेकर युद्ध तक, कई कार्यों के लिए किले और गढ़ बनवाए। उस समय में बना ये किला और गढ़ आज भी सुरक्षित है, बहुत से लोगों के लिए ये किला और गढ़ टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है। जिन शहर और गांव में ये गढ़ और किला मौजूद है या इनके इतिहास में किसी किला या गढ़ का जिक्र हुआ है, इसलिए उनके नाम भी गढ़ के ऊपर रखा गया है।
किला और महल से है संबंध
भारत में जब राजाओं और मुगल शासकों का शासनचल रहा था, तो वो अपने रहने के लिए देश के कई खूबसूरत और मशहूर जगहों पर कई सारे किला और गढ़ का निर्माण करवाते थे। जो शासक या राजा जितना ज्यादा किला या गढ़ बनवाता, प्रजा या दुश्मन राजा उसे उतना ज्यादा ताकतवर समझते थे। पुराने समय में राजा अपनी ताकत दिखाने के लिए गढ़ और किला का निर्माण करवाते थे। इसी तर्ज पर गांव और शहरों के नाम को बदलते रहे और आबाद या पुर की तरह गढ़ भी शहरों के नाम के बाद जुड़ने लगा।
इसे भी पढ़ें: नेल पॉलिश को कांच की बॉटल में क्यों रखते हैं?
अलीगढ़ के नाम के पीछे छुपा है ये किस्सा
गढ़ शब्द के तर्ज में अलीगढ़ का नाम रखा गया है। इस शहर को पहले 'कोल' के नाम से जाना जाता था। भारत में राजपूतों का शासनचला, फिर मुगल आए और जब मुगलों के बाद जाट शासक सूरजमल ने यहां के किले पर कब्जा किया, तब उन्होंने यहां का नाम रामगढ़ रखा। लेकिन बाद में जब नजफ खान इसे अपना मुख्य किला बनाने के लिए कब्जा किया, तब इसका नाम रामगढ़ से अलीगढ़ कर दिया।
ये है गढ़ वाले राज्य, शहर और गांव के नाम
- छत्तीसगढ़
- अलीगढ़
- रायगढ़
- चितौड़गढ़
- आजमगढ़
- रामगढ़
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों