बिना स्नान के किचन में प्रवेश क्यों नहीं करना चाहिए, जानें क्या कहता है शास्त्र

हमारे धर्म शास्त्रों में स्नान और भोजन को लेकर कई नियम बनाए गए हैं और इन नियमों का पालन आपके जीवन में शुभ फल देता है। ऐसी मान्यता है कि शास्त्रों में लिखी हर एक बात आपके व्यवहारिक जीवन से जुड़ी होती है। 

why should enter kitchen after taking bath as per astrology

हमारे शास्त्रों में कई ऐसी बातों का जिक्र है जिसका संबंध हमारे दैनिक जीवन से होता है। शास्त्रों में लिखी इन बातों का अपना अलग मतलब होता है और उनके पालन से घर की समृद्धि बनी रहती है। ऐसी ही बातों में से एक है स्नान करके किचन में प्रवेश करना।

आपने अक्सर घर के बड़ों को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि घर के किचन में प्रवेश करने से पहले स्नान जरूर करना चाहिए। बड़े बुजुर्गों का मानना है कि यदि आप ऐसे किचन में प्रवेश करते हैं तो घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और तन के साथ मन भी पवित्र होता है।

शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि घर की सुख समृद्धि के लिए ऐसा करना जरूरी है। ऐसे ही शास्त्रों में लिखी अलग बातों का अपना अलग मतलब है और इसके जीवन में कई तरह के लाभ होते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें कि आखिर शास्त्रों में ऐसी बात क्यों कही गई है कि आपको स्नान के बाद ही किचन में प्रवेश करना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं।

स्नान के बाद किचन में प्रवेश करने से शुद्धता बनी रहती है

entering kitchen rules as per astrology

स्नान करना हमेशा शुद्धिकरण का एक तरीका माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि स्नान करने से शरीर की सभी अशुद्धियां दूर होती हैं और यह जीवन की कई गतिविधियों के लिए भी आवश्यक माना होता है।

जिसमें से भोजन बनाना और भोजन ग्रहण करने को प्रमुख माना जाता है। यदि हम स्नान करके ही रसोईघर में प्रवेश करते हैं तो यह आपकी शारीरिक और आध्यात्मिक स्वच्छता की स्थिति को बनाए रखता है।

ऐसी स्थिति में भोजन बनाने वाले के शरीर से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा भोजन में मिल जाती है और भोजन का स्वाद और पोषण दोनों ही बढ़ जाता है। जो भी इस भोजन को ग्रहण करता है उसे कई तरह के लाभ होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Why We Should Never Bath Naked: आखिर क्यों होती है निर्वस्त्र स्नान की मनाही, जानें क्या कहता है शास्त्र

स्नान के बाद किचन में प्रवेश करने से आध्यात्मिक शुद्धता को बढ़ावा मिलता है

रसोई को घर के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर तैयार भोजन से घर के सभी लोगों को पोषण मिलता है। यही नहीं रसोई में तैयार भोजन का भोग भी ईश्वर को लगाया जाता है और इस वजह से भोजन की पवित्रता ब्वनाए रखना जरूरी है।

अगर आप स्नान के बाद भोजन बनती है तो उसका भोग भी लगाया जा सकता है क्योंकि इसकी पवित्रता बनी रहती है और ये ईश्वर से जुड़ने का एक तरीका भी माना जाता है। इसी वजह से शास्त्रों में रसोई घर में प्रवेश करने से पहले स्नान की सलाह दी आजाती है।

स्नान करके किचन में प्रवेश करने से भोजन की पवित्रता बनी रहती है

why we should enter kitchen after bath

शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भोजन पकाने और तैयार करने के कार्य को हमेशा एक पवित्र और पौष्टिक गतिविधि के रूप में देखा जाता है। रसोई में प्रवेश करने से पहले स्नान करना तैयार किए जा रहे भोजन और स्वयं के साथ दूसरों को पोषण देने की प्रक्रिया के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है। इस तरह से भोजन पकाने से भोजन की पवित्रता भी बनी रहती है और इसके पोषण में वृद्धि होती है।

स्नान करने से व्यक्तिगत स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलता है। जब व्यक्ति भोजन तैयार करने की गतिविधियों में संलग्न होते हैं, तो भोजन का सेवन करने वालों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता बनाए रखना जरूरी माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: क्या किचन में बैठकर भोजन करना ठीक है? जानें ज्योतिषीय राय

स्नान करके किचन में प्रवेश करना धार्मिक प्रथाओं के लिए उपयुक्त माना जाता है

कुछ धार्मिक प्रथाओं में स्नान सफाई अनुष्ठानों का एक हिस्सा है जो विभिन्न गतिविधियों से पहले होता है। विशेष रूप से हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ काम के पहले स्नान को जरूरी माना जाता है और इसी वजह से किचन में प्रवेश से पहले स्नान करने की सलाह दी जाती है।

स्नान करके किचन में प्रवेश करने के लिए क्या कहता है विज्ञान

यदि आप विज्ञान की मानें तो स्नान करके किचन में प्रवेश करना स्वच्छता की वजह से भी अच्छा माना जाता है। जब आप कहीं बाहर से आकर सीधे ही किचन में प्रवेश करके खाना बनाने लगती हैं तो आपको इसके कई नुकसान हो सकते हैं, क्योंकि बाहर से आने वाले बैक्टीरिया या कीटाणुओं का प्रवेश आपके खाने में भी हो सकता है और खाना दूषित हो सकता है जिससे इस भोजन को करने से कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं।

इसके साथ ही रात में सोने के बाद जब आप सुबह बिना नहाए हुए ही किचन में प्रवेश करके भोजन बनाती हैं तो ये भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसी वजह से आपको हमेशा स्नान के बाद ही किचन में खाना बनाना चाहिए।

रसोई में प्रवेश करने से पहले आपको स्नान करना है या नहीं यह आपकी व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है, लेकिन यदि आप ऐसा करती हैं तो यह आपके और परिवार के लोगों की सेहत के लिए अच्छा हो सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik .com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP