herzindagi
image

आखिर क्यों सोना खोना माना जाता है अशुभ? जानें क्या कहता है शास्त्र

शास्त्रों में कई ऐसी बातों का जिक्र है जिसका हम सदियों से पालन करते चले आ रहे हैं और आज भी पालन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि आपके सोने के आभूषण या गहने किसी वजह से खो जाएं तो इससे शुभ फल नहीं मिलते हैं। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।
Editorial
Updated:- 2025-03-24, 12:00 IST

सोना यानी स्वर्ण धातु को धन, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में सोने को एक बहुत शुभ धातु माना जाता है। ज्योतिष में इस धातु का विशेष महत्व है और इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, जो धन और वैभव की अधिष्ठात्री देवी हैं। ऐसे में यदि कभी आपके सोने से बने गहने खो जाते हैं तो ये आपके लिए कई तरह से अशुभ हो सकते हैं। सोने के गहने खोना आपके लिए आर्थिक हानि के संकेत तो हो ही सकते हैं और कई तरह से आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है। दरअसल सोने का खोना या गुम होना केवल एक भौतिक हानि नहीं है बल्कि आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी इसे अशुभ संकेत माना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, सोने के खोने का अर्थ धन हानि, दुर्भाग्य और पारिवारिक कलह हो सकता है। कई बार इसे जीवन में आ रही आर्थिक तंगी या अशुभ ग्रहों के प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है। विशेष रूप से यदि बिना किसी कारण सोना घर से गायब हो जाए या खो जाए, तो यह संकेत देता है कि व्यक्ति के भाग्य में कोई बड़ी बाधा आने वाली है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।

ज्योतिष के अनुसार सोना खोने का प्रभाव

gold jwellery losing

ज्योतिष शास्त्र में सोने का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। बृहस्पति को ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य का कारक माना जाता है। ऐसे में यदि किसी आपका सोना खो जाता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो रहा है या किसी अशुभ ग्रह की दृष्टि में आ गया है। इससे आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को धन हानि, कर्ज बढ़ने या व्यापार में नुकसान होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा, सोना खोना अक्सर दुर्भाग्य का संकेत भी माना जा सकता है। यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि किसी व्यक्ति की किस्मत में अस्थिरता आ रही है या उसे जल्द ही कोई बड़ा निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। यदि बार-बार सोना खोने जैसी घटनाएं हो रही हैं, तो यह पारिवारिक कलह, संबंधों में तनाव या मानसिक अशांति का कारण भी हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: गुरु बृहस्पति का रत्न पुखराज किन लोगों को दे सकता है शुभ फल, इसे धारण करने के फायदों के बारे में जानें

सोना खोना नकारात्मकता का संकेत

ज्योतिष के अनुसार अगर आपका सोना कहीं गुम हो जाता है तो इसका मतलब यह है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने और माता लक्ष्मी की कृपा में कमी का संकेत होता है। इसलिए इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता और इस स्थिति में व्यक्ति को विशेष उपाय करने की सलाह दी जाती है। सोना खोना आर्थिक नुकसान का संकेत भी हो सकता है। सोना खोने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक अस्थिरता आ सकती है। इसे धन हानि और विपरीत परिस्थितियों के आगमन का सूचक माना जाता है।

सोना खोना गुरु ग्रह की अशुभता

is losing gold good

चूंकि सोना गुरु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसका खो जाना गुरु के अशुभ प्रभाव को दर्शाता है। इससे व्यक्ति को ज्ञान, मान-सम्मान और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष में सोने का खोना जीवन में दुर्भाग्य और संकट के आगमन का संकेत भी माना जाता है। यह इस बात को दर्शाता है कि व्यक्ति के जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन होने वाला है, जो आपके लिए नकारात्मक भी हो सकता है।

ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के घर में बार-बार सोना खोता है, तो इससे पारिवारिक अशांति, रिश्तों में तनाव और अस्थिरता बढ़ सकती है। यही नहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोना खोना आपके भाग्य में कमी का संकेत देता है। इससे उस व्यक्ति की उन्नति में बाधा आ सकती है और सफलता मिलने में कठिनाइयां आ सकती हैं।

सोना खोने के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए क्या करें

अगर आपके सोने की चीजें बार-बार खो रही हैं तो इसका मतलब यह है कि आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हैं। बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप करें और गुरुवार को विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा करें। गुरुवार के दिन जरूरतमंदों को पीले वस्त्र, हल्दी, चने की दाल और केले का दान करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और दुर्भाग्य दूर होता है।
ज्योतिष में गाय को गुरु ग्रह से संबंधित माना जाता है। यदि आप गाय को हरा चारा खिलाएंगे तो आपके जीवन में सदैव सुख-समृद्धि बनी रह सकती है।

यदि आपके हाथों से सोना या इससे बने गहने बार-बार खो जाते हैं तो आप गुरु ग्रह की कृपा पाने के लिए पीला पुखराज धारण करें। यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसे सोने की अंगूठी में गुरुवार को पहनना शुभ माना जाता है।

घर में सोना हमेशका सुरक्षित स्थान पर रखें और कभी भी इसे बाथरूम या अपवित्र जगहों पर न रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

यदि आपसे सोना बार-बार खोता है तो आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि आप यहां बताए नियमों का पालन करें। आपकी इस बारे में क्या राय है, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।