herzindagi
Why are clock hands short and long

घड़ी में घंटे की सुई छोटी और मिनट की सुई बड़ी क्यों होती है?

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">घड़ी में घंटे की सुई छोटी और मिनट की सुई बड़ी होने का कारण काफी दिलचस्प है। आपके लिए भी ये लॉजिक काफी हैरान करने वाला होगा। चलिए जानते हैं।</span>
Editorial
Updated:- 2023-04-11, 17:23 IST

कहा जाता है कि दुनिया में सबसे कीमती चीज समय होता है। घड़ी देखने के लिए हम सभी घड़ी का इस्तेमाल करते हैं। घड़ी में घंटे मिनट और सेकंड की सुइयां होती हैं। इसके जरिए ही हमें पता चलता है कि अभी कितना समय हो रहा है। ऐसे में आप समझ सकती हैं कि घड़ी हमारे लिए कितना जरूरी होता है।

कई घड़ी में नही होते सेकंड की सुई

वहीं कई घड़ी ऐसी भी होती हैं जिसमें सेकंड की सुई नहीं होती है। क्या आपने कभी सोचा है कि घंटे की सुई छोटी और मिनट की बड़ी क्यों होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कारण

why is the hour hand small and the minute hand large in a clock

विशेषज्ञों ने इसके पीछे का कारण बताया हैं। घड़ी देखने वालों को घंटे और मिनट वाली सुई का फर्क पता चल जाए इसलिए ऐसा किया जाता है। अगर दोनों शुई बराबर होगा तो लोगों को समझने में दिक्क्त हो सकती हैं। ऐसे में लोगों का ख्याल रखते हुए सुई के साइज को बड़ा और छोटा किया गया था। (हर पल पड़ेगी खूबसूरत दीवार घड़ी पर नजर)

इसे भी पढ़ेंःहर पल पड़ेगी खूबसूरत दीवार घड़ी पर नजर

दूसरा कारण विशेषज्ञों ने बताया

वही विशेषज्ञों ने दूसरा कारण यह भी बताया है कि- ' घंटे वाली सुई धीरे चलती है और अगर वो दो अंकों के बीच भी होगी तो भी उसे देखकर समय का पता लगाया जा सकता है लेकिन अगर बात हम मिनट वाली सुई की करें तो मिनट वाली सुई तेज चलती हैं ऐसे में उसे पहचानना काफी ज्यादा मुश्किल हो सकता हैं।

इसे भी पढ़ेंःदुकान में घड़ी हमेशा 10 बजकर 10 मिनट का समय ही क्यों दिखाती है?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।


Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।