Why Red Cloth Knot On Food Stalls: हम हो या आप इनमें से शायद ही किसी को पानी-पुरी, समोसा-चाय या पकौड़ी खाना न पसंद हो। अमूमन लोग इन चीजों को दुकान पर जाकर खरीदना और खाना पसंद करते हैं। गोलगप्पे की दुकान पर जाकर पानी-पूरी खाने का आनंद ही कुछ और होता है। बाजार जाएं और चाट-समोसा या पुच्का न खाएं ऐसा भला कैसे हो सकता है। रेलवे स्टेशन से लेकर मार्केट में खाने-पीने के ऐसे कई ठेले या दुकानें लाइन से लगी हुई मिल जाती है। अब ऐसे में क्या आपने कभी गौर किया हो तो इन सभी स्टॉल में लाल रंग का कपड़ा बंधा और लगा हुआ दिख जाता है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इन चीजों को ढकने या कवर करने के लिए इस कपड़े का उपयोग क्यों किया जाता है। इस लेख में हम आपको इस सवाल के जवाब के बारे में बताने जा रहे हैं, कि आखिर लाल रंग का कपड़ा क्यों बांधा जाता है।
इसे भी पढ़ें- इतिहास में है रुचि तो दीजिए इन आसान से सवालों के जवाब
जैसा कि हम सभी ने बचपन से पढ़ा है कि लाल रंग दूर से दिखाई देता है और लोगों का ध्यान अपनी ओर जल्दी आकर्षित करता है। यही कारण है कि दुकान वाले लाल रंग के कपड़े का प्रयोग करते हैं।
वहीं इसके पीछे का दूसरा कारण यह है कि सूरज की रोशनी कई रंगों से मिलकर बनती है। इसमें लाल रंग की रोशनी सबसे ज्यादा मजबूत और हार्ड होती है, जो दूर तक जाती है। सर्दियों के मौसम में अक्सर कोहरा और धुंध देखने को मिलती है, जिसमें हमें अक्सर रंग और चीजें धुंधली या नहीं दिखाई देती है। लेकिन वहीं लाल रंग हमें दूर से क्लियर दिखाई देता है। इन्हीं वजहों से आपको ठेले वाले लाल कपड़े का यूज करते हैं।
वैज्ञानिक कारण के अलावा लाल रंग के कपड़े से जुड़ा एक कनेक्शन मुगल दरबार से है। अगर आपने गौर किया हो, तो फिल्मों या पुराने समय में थाल को ढकने के लिए अधिकतर लाल रंग के कपड़े का प्रयोग किया जाता था। कपड़े से जुड़ा एक किस्सा यह भी है कि मुगल बादशाह हुमायूं के दरबार में ऐसा रिवाज था कि खाने के बर्तनों को लाल कपड़े से कवर किया जाता था। तब से यह रिवाज चला आ रहा है।
इसे भी पढ़ें- V शेप में ही क्यों उड़ते हैं पक्षी? जानें इसकी वजह
यह विडियो भी देखें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Meta AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।