Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

हनीमून के लिए वियतनाम जाने का बना रहे हैं प्लान, तो यहां खरीद पाएंगे केवल 500 रुपये में सामान, जानें कैसे

वियतनाम में घूमने के लिए सबसे खास जगह में गोल्डन ब्रिज का नाम आता है। हर किसी का सपना है कि वह एक बार इस ब्रिज पर जरूर घूमने जाएं। 
Updated:- 2024-01-03, 18:56 IST
vietnam best place for shopping under  rupee

एशियाई देश वियतनाम पर्यटन के लिए लोगों के बीच काफी फेमस है। यहां के शानदार नजारे, अद्भुत स्ट्रीट फूड, खूबसूरत समुद्र तट और हजारों चूना पत्थर की गुफा हर किसी को आकर्षित करती है। हनीमून के लिए पार्टनर के साथ जाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि यहां ट्रैवल का खर्चा 50 हजार से लेकर 60 हजार तक आता है।

लेकिन इस जगह की एक और खास बात है, वो यह कि आप सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। अगर में विदेश में आपको सस्ते में शॉपिंग करने का मौका मिले, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। आपको अपनी पार्टनर को यहां जरूर लेकर जाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल हम आपको बताएंगे कि वियतनाम में कहां आप सस्ते में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

वियतनाम में घूमने के लिए जगह 

vietnam cheap for indians

वियतनाम का गोल्डन ब्रिज जिस पर हर कोई चलना चाहता है। इतना अनोखा ब्रिज आपके हनीमून टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए। इसके सिवा आप यहां हथियार संग्रहालय और बंकर जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। (इन 5 बीचेज की खूबसूरती का लीजिए मजा)

  • वियतनाम के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है, इसके लिए  आपको 1756 रुपए देने पड़ेंगे। हालांकि, अभी कहा जा रहा है कि  वियतनाम भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री की सुविधा दे सकता है। 
  • फ्लाइट- वियतनाम के लिए फ्लाइट टिकट 25 हजार से 30 हजार के बीच मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- आइसलैंड का खतरनाक ब्लैक सैंड बीच, जहां का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं लोग, जानें क्यों

 

वियतनाम भारतीयों के लिए कितना सस्ता

vietnam cheap for indian

अगर यहां घूमने के लिए खर्चे की बात करें, तो यह एक ऐसा देश है, जहां अगर आप सिर्फ पांच सौ रुपये लेकर भी जाएंगे, तो अमीर बन जाएंगे। दरअसल, एक भारतीय रुपया 280 से 285 वियतनामी डोंग के बराबर होता है। (अंडमान में इन द्वीप को करें एक्सप्लोर)

इस हिसाब से देखें, तो भारत के सिर्फ पांच सौ रुपये के बदले आपको वहां करीब 1 लाख 40 हजार 400 डोंग मिलेंगे। यहां आपका दस हजार रुपये लगभग 28 लाख के बराबर है।

इसे भी पढ़ें- इन हसीन ऑफबीट समुद्री तटों का नजारा आपका मन मोह लेगा

राजधानी हनोई लिए लेनी होगी फ्लाइट टिकट

इसलिए अगर आप यहां जाएंगे, तो आप अगर साथ में 50,000 भी लेकर जाएंगे, तो आप करोड़पति बन जाएंगे। आपको यहां राजधानी हनोई के हवाई अड्डे पर उतरना है, तो और भारतीय रुपयों को वियतनाम में कन्वर्ट करवाना है। इसलिए अगर आप यहां घूमने आए, तो ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रखें कि यहां खर्चे भी हजार डोंगल के हिसाब से ही होंगे। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, Insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।