Friendship Day 2023: आखिर अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे

इस साल 6 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फ्रेंडशिप डे से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं। 

facts about friendship

हर साल की तरह इस साल भी फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। मित्र हमारे जीवन का वह अनमोल साथी होता है जो हमारे सुख और दुख के घड़ी में हमारे साथ रहता है। एक सच्चा मित्र वह नहीं जो केवल सुख नहीं बल्कि दुख की घड़ी में भी हमारे साथ खड़ा रहे। ऐसे में कई बार दिमाग में यह सवाल जरूर आया होगा कि आखि क्यों फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। आज हम आपको फ्रेंडशिप डे से जुड़े कुछ ऐसे ही फैक्ट्स बताने वाले हैं। जो शायद आप नहीं जानती होगी।

फ्रेंडशिप डे मनाने के पीछे की कहानी

फ्रेंडशिप डे मनाने के पीछे काफी दिलचस्प कहानी है। कहा जाता है कि सन् 1935 में अगस्त के पहले रविवार को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। वहीं इसको लेकर कहा यह भी जाता है कि इस मर्डर के पीछे अमेरिकी सरकार थी। जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी उसका एक काफी अच्छा दोस्त रहा करता था अपने दोस्त के मौत की सूचना मिलते ही वह काफी ज्यादा परेशान हो गया था। यह खबर सुनते ही उस व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। इस खबर के मिलते ही अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाना शुरू किया।

भारत में कब मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे?

why friendship day is celebrated on first sunday of august

देश में हर साल अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय दो तरह के फ्रेंडशिप डे मनाए जाते हैं। पहला 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। वहीं दूसरा अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। भारत के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और बांग्लादेश में भी अगस्त महीने के पहले रविवार के दिन ही फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ेंःFriendship Day Kab Hai 2023: कब और क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? जानें इतिहास, महत्व और थीम

फ्रेंडशिप डे को कैसे करें सेलिब्रेट

फ्रेंडशिप डे को आप चाहे तो काफी खास तरीके से भी सेलिब्रेट कर सकती हैं। इस दिन आपको अपने करीबी दोस्तों से मिलना चाहिए। वहीं आप अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने या फिर लंच या डिनर भी प्लान कर सकती हैं। यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंःFriendship Day Wishes & Quotes in Hindi: इन खूबसूरत और फनी मैसेज के जरिए दोस्तों को दीजिए फ्रेंडशिप डे की बधाई

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP