काले रंग को क्यों कहा जाता है नकारात्मकता का प्रतीक?

हिंदू धर्म में काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है। किसी भी धार्मिक कार्य में काले रंग के वस्त्र पहनना वर्जित माना गया है, लेकिन इसे अशुभ क्यों माना जाता है। इसके बारे में इस लेख को विस्तार से पढ़ें। 

Why does the black Colour have negative connections

(why does the black colour have negative connections) अक्सर आपने घर में बड़े-बुजुर्गों से कहते सुना होगा कि किसी भी शुभ काम में काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। इसे अच्छा नहीं माना जाता है। इसे अशुभता का प्रतीक माना जाता है। किसी भी धार्मिक कार्य में काले रंग का वस्त्र पहनना वर्जित माना गया है, लेकिन हम बुरी नजर से बचने के लिए काले रंग का धागा पहनते हैं। अब ऐसे में सवाल है कि काले रंग को नकारात्मक क्यों माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

काले रंग का शनिदेव से संबंध

shani dev

कर्मफलदाता शनिदेव का रंग काला है। काला रंग यह बताता है कि वह किसी से पक्षपात नहीं करता है। सबके साथ एक ही व्यवहार करता है। वहीं शनिदेव बेहद क्रोधित भी माने जाते हैं। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि काले रंग के वस्त्र न पहनें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक बढ़ता है।

काले रंग का मां काली से संबंध

काला रंग मां काली को भी दर्शाता है। नव दुर्गा में 7 वां स्वरूप मां काली का है। यह इतनी शक्तिशाली मानी जाती हैं कि वह अपने क्रोध से सबको जलाकर भस्म कर सकती हैं। इसलिए उनके क्रोध को शांत करने के लिए भगवान शिव को उनके पैरों के नीचे आना पड़ा। ऐसी मान्यता है कि काली मां के प्रभाव से अमावस की रात में कालिमा छायी रहती है। वह सभी रंगों का हरण कर लेती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - अगर आपका पसंदीदा रंग काला है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी का राज

काले रंग का शालिग्राम से संबंध

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के अनेक रूप हैं। इनकी अलग-अलग प्रतिमाएं भी देखने को मिल जाएंगी, लेकिन शालिग्राम पत्थर का विशेष महत्व माना गया है। शास्त्रों में यह बेहद शुभ है। शालिग्राम की पूजा करने से घर नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहता है।

इसे जरूर पढ़ें - Black Things In Home: घर की इस दिशा में रखें काले रंग की चीजें, नहीं रुकेगी तरक्की

काला रंग है अशुभता का प्रतीक

   kala rang shubh ashubh mean

काले रंग को अशुभता का प्रतीक माना जाता है। काले रंग का नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है और व्यक्ति पर इसका असर शीघ्र होता है। जिससे जातक के जीवन में कई तरह की समस्याएं आने लगती है। इसलिए शुभ काम में काला रंग पहनना वर्जित माना गया है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP