
Shubh Kaam Se Pehle Dahi Chini Khane Ke Labh: हिन्दू धर्म में कई तरह की मान्यताएं हैं जिनका पालन आज भी किया जाता है। इन्हीं में से एक है दही-चीनी खाना। जब भी हम किसी शुभ काम के लिए जाते हैं तो उससे घर के बड़े हमें बहुत प्यार से दही-चीनी खिलाते हैं ताकि सब शुभ हो, लेकिन क्या वाकई दही-चीनी खाने से कोई सकारात्मक प्रभाव हम पर पड़ता है। तो चलिए इस बारे में जानेंगे ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दही और चीनी दोनों का संबंध चंद्रमा से बताया गया है। दोनों ही सफेद रंग की होती हैं और सफेद चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। चंद्रमा अगर मजबूत हो तो मन चंचल नहीं होता बल्कि एकाग्र रहता है।(चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय)
यह भी पढ़ें: दीपक की लौ के रंग बदलने से क्या होता है?
इसके अलावा, मन में नकारात्मक विचार नहीं पनप पाते हैं और एकाग्रता बढ़ती है। ध्यान लगाने में सहायता मिलती है। चंद्रमा अगर मजबूत हो तो मानसिक तनाव महसूस नहीं होता है। ये सब वह भाव हैं जो नियंत्रण में रहें तभी व्यक्ति अपने काम में सफल हो सकता है।
इसी कारण से घर से किसी भी शुभ काम के लिए बाहर जाते समय दही-चीनी खिलाई जाती है। ताकि चंद्रमा का शुभ प्रभाव बना रहे और वह काम निर्विघ्न संपूर्ण हो। वहीं, अगर रंग के अलावा, दही और चीनी के स्वाद के अनुसार देखें तो दोनों का संबंध शुक्र और सूर्य से है।
यह भी पढ़ें: भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
जहां एक ओर दही शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है तो वहीं, चीनी का नाता सूर्य ग्रह से माना गया है। ऐसे में दही-चीनी शुभ काम से पहले खाने से सूर्य कृपा मिलती है और भाग्य देने लगता है। वहीं, शुक्र की कृपा से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। काम में लाभ मिलता है।
अगर आपने भी कभी घर से बाहर जाते समय दही-चीनी खाई है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों किसी भी शुभ काम से पहले खाई जाती है दही-चीनी और क्या हैं इसके लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।