Dipak Ki Lau Ke Rang Badalne Se Kya Hoga: हिन्दू धर्म में दीपक जलाने का बहुत महत्व माना जाता है। दीपक जलाने से न सिर्फ अंधकार दूर होता है और भगवान की पूजा का यह अहम भाग है बल्कि दीपक जलाने से हमें कई प्रकार के संकेत के भी मिलते हैं जो होने वाली घटनाओं को दर्शाते हैं।
असल में दीपक जलाने के बाद उसकी लौ के माध्यम से हमें कुछ संकेत मिलते हैं। जहां एक ओर दीपक की लौ में बनने वाली आकृतियां हमें कई प्रकार के संकेतों से रूबरू कराती हैं। वहीं, दीपक की लौ का रंग बदलना भी कई गंभीर इशारे करता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं।
दीपक की लौ का हल्का पीला रंग
अगर दीपक जलाने के बाद से लेकर दीपक बुझने तक उसकी लौ का रंग हल्का पीला रहे तो इसका अर्थ है कि आपके घर में शांति का वास है और भगवान की कृपा आप पर बनी हुई है। आपकी पूजा भगवान द्वारा स्वीकार की जा रही है। आपकी पूजा में कोई दोष नहीं है।
यह भी पढ़ें:क्यों बांके बिहारी की आंखों में देखना है मना?
दीपक की लौ का गहरा नारंगी रंग
दीपक की लौ का रंग अगर गहरा नारंगी है यानि कि पूरा नारंगी है तो इसका अर्थ है कि आपके घर में सकारात्मकता का संचार हो रहा है और आपका कोई काम भी बनने वाला है। आपको जल्दी ही कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और धन लाभ के भी संकेत होते हैं।
दीपक की लौ का बैंगनी रंग
दीपक की लौ नीचे से तो हल्की बैंगनी होती ही है लेकिन अगर दीपक की लौ का बैंगनी हिस्सा ज्यादा हो तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में कुछ बदलाव आने वाला है। यह बदलाव शुभ और अशुभ किसी भी रूप में आपके जीवन में आ सकता है।
यह भी पढ़ें:घर की तिजोरी में कौन सा फूल रखने से दूर होती है तंगी?
दीपक की लौ का काला रंग
दीपक की लौ में अगर नीचे का हिस्सा काला हो और लौ का ज्यादातर हिस्सा काला नजर आए तो यह घर में बढ़ती हुई नकारात्मकता को दर्शाता है। साथ ही, आने वाले किसी संकट का भी सूचक माना जाता है। यह शनि या राहु के दुष्प्रभाव को भी दर्शाता सकता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर दीपक की लौ का रंग बदलना किस बात का संकेत माना जाता है और आखिर क्यों बदलती है दीपक की लौ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों