Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:32 AM IST

जानिए कौन हैं पृथिका यशिनी जो लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बनी देश की पहली ट्रांसजेंडर सब इंस्पेक्टर

पृथिका यशिनी हमारे देश में पहली महिला ट्रांसजेंडर सब इंस्पेक्टर नियुक्ति की गई थी। 26 साल की पृथिका यशिनी ने सब-इंस्पेक्टर बन कर इतिहास रच दिया था। आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।
Updated:- 2023-06-05, 09:49 IST
image

ट्रांसजेंडर लोगों के लिए आज भी हमारे समाज में रूढ़िवादी सोच है। अक्सर आपने देखा होगा कि ट्रांसजेंडर के साथ भेदभाव किया जाता है। ना तो कोई उन्हें काम पर रखता है और ना ही कोई उनकी मदद करना चाहता है। चलिए आज हम आपको देश की पहली ट्रांसजेंडर सब इंस्पेक्टर पृथिका यशिनी के बारे में बताते हैं।

कौन हैं पृथिका यशिनी?

who is india first transgender sub inspector

पृथिका का जन्म सेलम जिले में हुआ था। जब पृथिका का जन्म हुआ था तो उनके घर वालों ने उनका नाम प्रदीप कुमार रखा था। लिंग परिवर्तन के बाद उन्होंने अपना नाम पृथिका यशिनी रखा। पृथिका ने इंटरव्यू में बताया कि 'मैं बहुत कंफ्यूज थी और पढ़ाई पर ध्यान भी नहीं दे पाती थी। यहां तक कि मुझे अपने माता पिता को भी ये बताते हुए डर लग रहा था कि मैं क्या हूं। मुझे लोगों के मजाक उड़ाए जाने का भी डर था।'  सिर्फ यही नहीं, समाज में माता-पिता की बदनामी न हो इसलिए उन्होंने घर तक छोड़ दिया। लेकिन मुसीबत का सिलसिला तो अब शुरु होने वाला था जिससे वो अनजान थीं। कई मकान मालिक ने उन्हें अपना घर किराए पर देने से मना कर दिया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, 'मुझे वो दिन याद हैं जब मुझे पूरी रात कोयम्बेडु बस स्टेशन पर गुजारनी पड़ी थी।' इस स्थिति में भी उन्होंने हिम्मत से काम लिया था।

इसे भी पढे़ं-भारत के ट्रांसजेंडर अधिनियम से जुड़ी ये बातें जरूर जानें

जब पुलिस अफसर बनने के लिए किया पृथिका ने आवेदन

जब पुलिस अफसर बनने के लिए पृथिका ने आवेदन किया तो लिंग के कॉलम में दो ऑप्शन थे। एक पुरुष का और दूसरा महिला का ऑप्शन था। महिला का ऑप्शन चुनने पर उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया, क्योंकि उनका नाम और यह ऑप्शन सेम नहीं था, लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी और उच्चतम न्यायालय में इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी।(कौन हैं ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत)

न्यायालय का फैसला इनके पक्ष में आया। कोर्ट ने साल 2017 में फरवरी में उन्हें नियुक्ति का आदेश दिया गया था।

इसे भी पढ़ेंःकौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जिन्होंने समाज के लिए निभाई मुख्य भूमिका

पृथिका ने कभी अपने जीवन में हार नहीं मानी और अपनी नियुक्ति के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी। आपको पृथिका की लाइफ के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit-youtube 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।