जानें कौन हैं भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह जिन्हें स्टेज पर गाना गाने से रोका गया

इन दिनों भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें गाना गाने से रोका जा रहा है। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो और जानिए उनके बारे में। 

 
bhojpuri singer priyanka singh viral video

Bhojpuri Singer Priyanka Singh Viral Video: सोशल मीडिया पर समय-समय पर वीडियोज वायरल होते हैं। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका सिंह का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो गाना गाती हुई नजर आ रही हैं और इसी दौरान उन्हें आकर कोई रोक देता है। फिर क्या था, जैसे ही लोगों ने ये वीडियो देखा वो सोशल मीडिया पर छा गया। लोगों को प्रियंका सिंह को गाना गाने से रोकने के पीछे की वजह समझ नहीं आ रही है। चलिए जानते हैं कि उनके बारे में।

कौन हैं सिंगर Priyanka Singh?

प्रियंका सिंह ने समय के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत खास जगह बनाई है। वह भोजपुरी के कई सारे गाने गा चुकी हैं जिन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। खासतौर पर प्रियंका सिंह के त्यौहार से जुड़े गाने लोग बहुत पसंद करते हैं। प्रियंका सिंह ने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव जैसे कई सिंगर के साथ परफॉर्मेंस दी है। बता दें कि बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन उन्हे भोजपुरी इंडस्ट्री की लता मंगेशकर कहा जाता है।

इसे भी पढ़ेंःमोनालिसा से लेकर अक्षरा सिंह तक, इन भोजपुरी एक्ट्रेस को बहुत पसंद करते हैं लोग

आखिर गाना गाने से क्यों रोका गया?

सिंगर प्रियंका सिंह का वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें रूप त्रिविक्रम माइक से उद्घोषणा कर प्रियंका को सम्मानित करने के लिए डीएम को मंच पर बुलाने लगीं। इसी दौरान एक शख्स आया और उसने गायिका के हाथ से माइक छीन लिया। इसके बाद प्रियंका सिंह मंच पर ही रोने लगीं। रोते हुए प्रियंका सिंह ने कहा कि यह सही नहीं है। मेरे साथ सही नहीं किया गया।

अक्षरा सिंह ने नाराजगी जाहिर की

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कहा कि एक कलाकार के साथ इतना गिरा हुआ व्यवहार बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बहुत भाग्य से ईश्वर किसी को कलाकार के रूप में जन्म देते हैं। जब भी किसी भी कलाकार की बात आएगी तो मैं ऐसे पढ़े लिखे जाहिलों का खुल के विरोध करूंगी। स्टेज पे माइक छीन रही ये औरत भी शायद ये भूल गई हैं कि एक औरत हो कर औरत का अपमान कर रही है।

इसे भी पढ़ेंःकाजोल से लेकर प्रियंका चौपड़ा तक, ये एक्ट्रेस कर चुकी हैं रंगभेद का सामना

लोग जाहिर कर रहे हैं नाराजगी

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद हर कोई नाराजगी जाहिर कर रहा है। फैंस से लेकर आम जनता तक को प्रियंका सिंह के साथ इस तरह व्यवहार बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP