herzindagi
bharat jain beggar

कौन है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी जिसके पास है करोड़ों की संपत्ति

लोगों को लगता है कि भिखारी गरीब होते हैं तभी वह भीख मांगते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसे भिखारी के बारे में बताएंगे जो भिखारी तो हैं लेकिन उनकी नेटवर्थ सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा कि ये भिखारी है।
Editorial
Updated:- 2023-07-07, 17:49 IST

भिखारी को लेकर आमतौर पर सभी लोगों की यही धारणा होती है कि ये तो भिखारी है और गरीब होगा तभी यह भीख मांग रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भिखारी भी अमीर होते हैं? यदि नहीं तो आज हम आपको एक ऐसे भिखारी के बारे में बताएंगे जिनका नाम अमीर भिखारियों के नाम में शामिल है। आपको बता दें कि इस भिखारी का नाम दुनिया के करोड़पति भिखारी के नाम में शामिल होता है और यह दुनिया का सबसे अमीर भिखारी है। आइए जानते हैं इस भिखारी के बारे में कुछ खास बातें।

कौन हैं भरत जैन

भरत जैन विश्व स्तर पर दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के रूप में पहचाने गए हैं। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि यह हर महीने 60 हजार से ज्यादा कमाते हैं। भीख मांगने से ही इनकी हर महीने लाखों रुपये कमाई होती है। आपको बता दें कि आर्थिक समस्या के कारण भरत की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई थी। लेकिन इन्होंने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दी है। इनका परिवार परेल के 1 बीएचके फ्लैट में रहते हैं और परिवार के दूसरे सदस्य स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं।

भरत जैन की संपत्ति

richest beggar in india

भरत जैन के पास 1.2 करोड़ का फ्लैट है साथ ही, ठाणे में उन्होंने दो दुकानें भी बनवाई हैं। यहां से उन्हें हर महीने 30 हजार रुपये तक किराया मिलता है। इतनी संपत्ति और अच्छी खासी आमदनी के बावजूद भी भरत जैन भीख मांगते हैं। भरत जैन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस या आजाद मैदान जैसे जगहों पर भीख मांगते हुए दिख जाएंगे। भरत जैन भीख मांगकर हर रोज 2000-2500 तक पैसे जुटा लेते हैं। (मुंबई में हैं तो इन चीजों का मजा लें)

ये भी हैं भारत के सबसे अमीर भिखारी

सर्वतिया देवी 

पटना के प्रमुख भिखारियों में से एक हैं, जो कि अशोक सिनेमा के पीछे रहती है। इनके महीने की आय (महीने की आय कैसे बढ़ाएं) की बात करें तो 50000 हजार तक है।

लक्ष्मी दास

लक्ष्मी दास ने 16 साल की उम्र में भीख मांगना शुरू किया था और आज लगभग 30000 हजार रुपये तक हर महीने कमाती हैं।

संभाजी काले

ameer bhikhari

मुंबई के खार के पास भीख मांहने वाले संभाजी काले का बैंक बैलेंस 1.5 लाख है और सोलापुर में इनके नाम रियल स्टेट प्रॉपर्टी भी है।

कृष्ण कुमार गिते

मुंबई के रहने वाले कृष्ण कुमार गिते चर्नी रोड पर भीख मांगते हैं और हर रोज ये 1500 तक कमा लेते हैं। ये एक अपार्टमेंट के मालिक हैं, जिसकी कीमत 5 लाख तक है।

 

ये रही भरत जैन से जुड़ी कुछ जानकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: Social media and Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।