कौन हैं सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहूरानी सानिया चंडोक? अरबपति खानदान से ताल्लुक रखती हैं बेटे अर्जुन की मंगेतर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक अरबपति परिवार से ताल्लुक रखती हैं। चलिए, तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू के बारे में आपको कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
image

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है और जल्द ही तेंदुलकर परिवार में शहनाई बजने वाली है। अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक अरबपति परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सानिया की और अर्जुन की बहन सारा की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है। बताया जा रहा है कि सानिया और अर्जुन की सगाई 13 अगस्त को हुई है और दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। चलिए, आपको बताते हैं सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू कौन हैं और वह क्या कुछ करती हैं।

कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक?

arjun tendulkar fiance
अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है, जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। सानिया मुंबई के जाने-माने बिजनेस परिवार के ताल्लुक रखती हैं। वह मुंबई के प्रसिद्ध कारोबारी रवि घई की पोती हैं। उनका परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल, एक आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट ब्रांड का मालिक है। दोनों की शादी को लेकर अभी कोई डेट सामने नहीं आई है।

बिजनेसवुमेन हैं सानिया चंडोक


सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक ने खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई है। वह खुद भी एक बिजनेसवुमेन हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया था और मुंबई में उनका स्पा, पेट सलून और स्टोर भी है। वह Mr. Paws Pet Spa & Store में पार्टनर और डायरेक्टर हैं। बताया जा रहा है कि सानिया और अर्जुन के परिवार के रिश्ते काफी मजबूत रहे हैं और अर्जुन की बहन के साथ भी सानिया का अच्छा रिश्ता है।

दोनों की सगाई को काफी प्राइवेट रखा गया था, ऐसे में सचिन तेंदुलकर या उनके परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट या फोटो सामने नहीं आई है। सानिया सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं रहती हैं और उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट है। सारा तेंदुलकर संग सानिया चंडोक की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि सानिया का तेंदुलकर परिवार संह रिश्ता काफी पुराना है।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया वंशिका और कैसे हुई थी इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP