herzindagi
Which Color Ration Card Is Best

किस रंग के राशन कार्ड धारकों को मिलता है सबसे ज्यादा लाभ? कौन कर सकता है इसके लिए अप्लाई

Which Color Ration Card Is Best: राशन कार्ड ऐसे तो 4 रंगों का होता है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि किस रंग के राशन कार्ड पर सबसे ज्यादा फायदे मिलते हैं? आइए जानें, किस रंग का राशन कार्ड धारकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलता है? 
Editorial
Updated:- 2025-03-18, 17:42 IST

Which Colour Ration Card Holders Get The Most Benefits: राशन कार्ड को भारत में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। इससे ना केवल आपके सब्सिडी वाला राशन मिलता है, बल्कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी इसी राशन कार्ड के जरिए मिलता है। आधार कार्ड के आने से पहले लोग राशन कार्ड के जरिए ही अपनी पहचान का सबूत देते थे। राशन कार्ड कई रंगों के होते हैं। आपने पीला, गुलाबी, नीला और सफेद राशन कार्ड देखा होगा। इसकी चार वैरायटी होती है। क्या आप जानते हैं कि किस रंग का राशन कार्ड ज्यादा फायदेमंद होता है? 

हर किसी को अलग रंग का राशन कार्ड मिलता है। भारत में लोगों को उनका आर्थिक स्थिति के आधार पर राशन कार्ड दिया जाता है। आपकी आर्थिक स्थिति पर ही राशन कार्ड का रंग आधारित होता है। आइए जानें, किस रंग के राशनकार्ड धारकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलता है?

यह भी देखें- Ration Card में फैमिली मेंबर का नाम एड कराने में नहीं होगी परेशानी,बस फॉलो करें यह प्रोसेस

किस राशन कार्ड पर मिलता है ज्यादा फायदा?

ration card provides more benefits

आर्थिक स्थिति के हिसाब से देशभर में लोगों को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है। जो लोग गरीबी रेखा के नीचे (BPL) आते हैं, उन्हें पीला राशन कार्ड दिया जाता है। जिन लोगों के पास पीले रंग का राशन कार्ड होता है, उन्हें सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। जिन लोगों के पास पीले रंग का राशन कार्ड होता है, उन्हें सरकार जरूरत का सामान कम कीमत पर देती है। इन्हें गेहूं, चावल, चीनी, तेल, दालों पर भी ज्यादा सब्सिडी मिलती है। बीपीएल कार्ड धारकों को उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन भी मिलता है। सरकारी योजनाओं में भी इन्हें प्राथमिकता दी जाती है। 

इन रंगों के होते हैं राशन कार्ड

Ration cards are of these colours

पीले रंग के अलावा भी तीन और रंगों के राशन कार्ड होते हैं। ये राशन कार्ड आर्थिक स्थिति के हिसाब से बांटे जाते हैं। जैसे-

गुलाबी राशन कार्ड- गुलाबी राशन कार्ड उन लोगों को मिलता है, जो गरीबी रेखा से थोड़ा सा ऊपर होते हैं। इस राशन कार्ड के धारकों को सामान्य दामों पर ही राशन दिया जाता है। इन लोगों को उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी छूट दी जाती है। 

नीला राशन कार्ड- नीला राशन कार्ड उन लोगों को दिया जाता है, जो बीपीएल लिस्ट में नहीं आते, लेकिन ये लोग भी आर्थिक तौर पर कमजोर होते हैं। 

सफेद राशन कार्ड- इसके अलावा, सफेद राशन कार्ड भी होता है। यह कार्ड आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों को दिया जाता है। ये लोग सरकारी राशन पर निर्भर नहीं होते हैं। सफेद राशन कार्ड मुख्य तौर पर पहचान और एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। 

यह भी देखें- Ration Card: अगर आपके घर में भी हैं ये चीजें तो सरकार निरस्त कर सकती है राशन कार्ड, जानें कौन होगा दायरे से बाहर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:her zindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।