सिल्वर स्क्रीन पर फिल्मी दुनिया की अलग ही चमक-धमक देखने को मिलती है। इसी चमक को देख हर दिन हजारों लोग एक्टर बनने का सपना देखते हैं। लेकिन, असल जिंदगी में फिल्मों की दुनिया भी काली है और यहां भी ऐसे मामले हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन्हीं में से एक ऐसी एक्ट्रेस का मामला है जिसपर अपने ही दोस्त का मर्डर करने का आरोप लगा था। आजकल सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी का मामला जिस तरह हर जुबान पर छाया हुआ है। उसी तरह जब फिल्मी दुनिया से जुड़ा यह मामला सामने आया था तो पूरी दुनिया को हैरान रह गई थी। आइए, यहां जानते हैं वह एक्ट्रेस कौन थी और आखिर पूरा माजरा क्या था।
किस एक्ट्रेस पर लगा था दोस्त के मर्डर का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2008 में कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया मोनिका सुसाईराज पर अपने दोस्त का मर्डर का आरोप लगा था। वह साउथ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए आई थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात बालाजी टेलीफिल्म्स के कास्टिंग एग्जीक्यूटिव नीरज ग्रोवर से हुई थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो, मारिया मोनिका और नीरज ग्रोवर की मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और फिर उससे आगे बढ़ गई। इस बीच नीरज ने मारिया की फिल्मी दुनिया में पहचान बनाने में मदद की और रहने के लिए अपना फ्लैट भी दिया। लेकिन, इस मामले में ट्विस्ट तब आया जब मारिया मोनिका का बॉयफ्रेंड एक दिन अचानक मुंबई आ गया।
यह बात साल 2008 की है। नीरज ग्रोवर से मिलने और रिश्ते में आने से पहले ही मारिया मोनिका एक नेवी लेफ्टिनेंट के साथ रिश्ते में थी। जब मारिया के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाला बॉयफ्रेंड मुंबई आया और उसे नीरज के बारे में पता लगा तो वह उसे शक हुआ और यही शक जलन में बदल गया।
मारिया के बॉयफ्रेंड की नीरज ग्रोवर के साथ झड़प हुई। इसी झड़प में मारिया की मौजूदगी में उसके बॉयफ्रेंड ने नीरज को चाकू घोंप दिया। लेकिन, मामला यहीं नहीं खत्म हुआ।
इसे भी पढ़ें: 'डांस टीचर ने मेरे होठों पर किस किया' 8 साल की उम्र में रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन बहन के साथ हुई गलत हरकत, खुद बयां किया दर्द
बेरहमी से हत्या के मामले ने पूरी दुनिया को कर दिया था हैरान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस रिपोर्ट में ऐसा कहा गया था कि हत्या के बाद मारिया और उसके बॉयफ्रेंड ने घंटों शव के साथ समय बिताया था और ऐसी चीजें की थीं, जिनका जिक्र भी नहीं किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो, इसके बाद मारिया और उसके बॉयफ्रेंड ने नीरज ग्रोवर की बॉडी को 300 से ज्यादा टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक की थैलियों में भर दिया था और फिर पेट्रोल से जलाने ले गए थे।
नीरज ग्रोवर के अचानक गायब होने से पुलिस में मामला पहुंचा। जहां पूछताछ हुई और पुलिस ने सीधा कनेक्शन मारिया से जोड़ा। मारिया से कनेक्शन जुड़ने के बाद उसके घर के वॉचमैन ने बताया कि एक्ट्रेस और उनके बॉयफ्रेंड एक अजीब बैग लेकर घर से निकले थे। यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने मारिया और उसके बॉयफ्रेंड से पूछताछ की। पूछताछ में मारिया मोनिका ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
इसे भी पढ़ें: 'मैं कांप रही थी, उसने अचानक से हमारे सामने आकर...' जेमी लीवर ने बयां किया दर्द, 12 साल की उम्र में हुई थीं हैरेसमेंट की शिकार
जुर्म कबूल करने के बाद कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया मोनिका को तीन साल की सजा हुई तो वहीं, उनके बॉयफ्रेंड को 10 साल की सजा सुनाई गई थी। क्योंकि, मारिया पर नीरज ग्रोवर की हत्या के सबूत मिटाने का इल्जाम था। फिल्मी दुनिया का यह मामला सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी का केस सामने आने के बाद से एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गया है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: IMDB and Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों