कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव कौन हैं? जिन्हें गोल्ड स्मगलिंग मामले में मिली 1 साल की सजा...इन टॉप फिल्मों में कर चुकी हैं काम, कुछ ऐसी रही है कॉन्ट्रोवर्सी

Ranya Rao Arrested: रान्या राव पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14.8 किलो सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव को सोना तस्करी मामले में 1 साल की सजा सुनाई गई है। रान्या कई तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ऐसे में आइए जानें, आखिर कौन है रान्या राव? 
Updated:- 2025-07-18, 11:15 IST
image

Who is Ranya Rao: रान्या राव पिछले कुछ वक्त से चर्चा में बनी हुई हैं। उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14.8 किलो सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले वह पिछले 15 दिनों में 4 बार दुबई गई थीं। रान्या कई तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, उनके घर से 2.67 करोड़ रुपये का कैश और लगभग 2 करोड़ के गहने जब्त किए गए थे। उनका कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीजीपी से गहरा नाता है। फिलहाल इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 1 साल की सजा सुनाई है। चलिए, आपको बताते हैं कौन हैं रान्या राव और क्या है यह पूरा मामला।

रान्या राव को मिली 1 साल की सजा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी के मामले में 1 साल की सजा सुनाई गई है। विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम (COFEPOSA) के तहत बुधवार को  सलाहकार बोर्ड ने यह आदेश जारी किया है। रान्या को इस सजा के दौरान किसी तरह की जमानत भी नहीं दी जाएगी। 

सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस रान्या राव कौन हैं? 

Ranya Rao arrested with 14 kg gold at Bengaluru airport

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पर सोने की तस्करी का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद, उनके लावेल रोड स्थित आलीशान अपार्टमेंट की तलाशी में 2.67 करोड़ रुपये का कैश और लगभग 2 करोड़ के गहने मिले थे। रान्या ने अपने कपड़ों में सोना छिपाया हुआ था। उन्होंने अपने शरीर के कई हिस्सों पर बेल्ट लगाकर कपड़ों के अंदर इस सोने को छिपाया था। इसके लिए उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट का सहारा लिया था। बता दें कि रान्या पिछले 1 साल में लगभग 30 बार दुबई जा चुकी हैं और मामले का खुलासा होने पर पिछले 15 दिनों में वह 4 बार दुबई गई थीं। इस वजह से भी पुलिस को उन पर शक हुआ था। सुरक्षा एजेंसियों की उन पर पहले से ही नजर थी और इसलिए जैसे ही वह दुबई से भारत लौटीं, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 

आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं रान्या 

बता दें कि कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीजीपी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। इस केस पर उन्होंने भी हैरानी जताई है और कहा है कि उन्हें इन सब बातों के बारे में जानकारी नहीं थी और किसी भी पिता की तरह वह भी इससे हैरान और हताश हैं। डीजीपी रामचंद्र राव का कहना है कि रान्या उनके साथ नहीं रहती हैं, वह अपने पति के साथ अलग रहती हैं और उन्हें इन सब बातों के विषय में कुछ पता नहीं है। उनके करियर में कोई दाग नहीं है और इस मामले में कानून अपना काम करेगा।

यह भी पढ़ें- Tamil Actress Leaked MMS Video: जानें कौन हैं वो तमिल एक्ट्रेस? जिनका प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, अब उठाया कानूनी कदम

पुलिस ने शुरू कर दी है मामले की जांच 

Kannada actress Ranya Rao arrested for gold smuggling

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में रान्या अकेली नहीं हो सकती हैं और इसमें कोई रैकेट शामिल है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने पिता का नाम लेकर इस मामले से निकलने की भी कोशिश की थी। कई रिपोर्ट्स में इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें ब्लैकमेल कर फंसाया गया और उनसे तस्करी करवाई गई।

यह भी पढ़ें- साउथ सिनेमा की ये एक्ट्रेस एक्टिंग से पहले करती थीं कुछ और काम

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

रान्या राव अपने एक्टिंग करियर के दौरान माणिक्य (2014), वाघा (2016) और पटाकी (2017) जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने मुख्य तौर पर कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं।


अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।