herzindagi
cooler direction at home vastu in hindi

Vastu Tips: घर पर इस दिशा में लगाएं कूलर, बनी रहेगी खुशहाली

घर की हर एक वस्तु का वास्तु से गहरा संबंध होता है। अगर इन्हें वास्तु के अनुसार रखा जाए तो घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इसी कड़ी में आइये जानते हैं घर में कूलर रखने की सही दिशा के बारे में।  
Editorial
Updated:- 2023-05-15, 10:00 IST

Ghar Mein Kaha Rakhe Cooler: घर की हर एक वस्तु का वास्तु से कनेक्शन होता है। घर में रखी जाने वाली हर एक चीज अगर वास्तु के हिसाब से हो तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। घर में सकारात्मकता लाती है।

वहीं, अगर वास्तु के विपरीत चीजें रखी जाएं तो इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और बुरा असर देखने को मिलता है। इसी कड़ी में आइये जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से घर में कूलर रखने की सही दिशा।

  • गर्मी का मौसम आ चुका है।घर-घर में लोग कूलर लगाना शुरू करेंगे। बहुत से घरों में तो कूलर लग भी गया होगा। क्या आप जानते हैं कि घर में रखा जाने वाला कूलर भी वास्तु में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

direction to place cooler at home as per vastu

  • वास्तु के अनूसार, कूलर के सही दिशा में होने से जहां धन लाभ (धन लाभ के उपाय) हो सकता है और घर की सुख-समृद्धि बनी रह सकती है तो वहीं, कूलर की गलत दिशा घर में धन हानि और अशुभ परिणामों के योग बना सकती है।

यह भी पढ़ें:Newly Married Room: ऐसा होगा नए शादीशुदा जोड़े का कमरा तो फलता-फूलता रहेगा वैवाहिक संसार

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सफेद रंग का कूलर रखना बहुत शुभ माना गया है। इसके अलावा, अगर आप कोई और रंग रखना चाहते हैं तो क्रीम या सिल्वर रंग का कूलर रख सकते हैं। यह भी लाभकारी होता है।
  • अगर आपके घर में कूलर पहले से ही है तो आप कूलर को इन रंगों में पेंट कर सकते हैं। इसके अलावा, वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि नीला, लाल और स्लेटी रंग का कूलर घर में नहीं रखना चाहिए।
  • इन रंगों का कूलर घर में रखने से नकारात्मकता आती है। घर में तानाव और कलह का वातावरण पैदा होता है। साथ ही, वास्तु दोष भी लगता है। इन इन रंगों के कूलर को घर में रखने से घर का वातावरण अशुद्ध होता है।

यह भी पढ़ें: आपके हिसाब से चलेंगे ग्रह जब घर में लगाएंगे ये पेड़

  • खराब कूलर को घर में बिलकुल नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति खराब होती है, घर में तंगी आती है, वास्तु दोष लगता है और घर की उन्नति भी रुक जाती है। तरक्की (नौकरी में तरक्की के उपाय) में भी बाधा आने लगती है।

where to place cooler at home as per vastu

  • कूलर को हमेशा उत्तर-पूर्व कोण में रखना चाहिए। इस दिशा में कूलर रखने से घर में समृद्धि और संपन्नता आती है। कूलर को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। दक्षिण-पश्चिम दिशा में कूलर रखने से बचें।

यह विडियो भी देखें

तो घर की इस दिशा में कूलर रखना माना जाता है बेहद शुभ और लाभकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।