herzindagi
if you put neem leaf into air cooler

क्या आप जानते हैं कूलर के पानी में नीम के पत्ते डालने से क्या होता है

बारिश के मौसम में कूलर के पानी से मछली जैसी गंदी बदबू आने लगती है। अगर आप पानी साफ नहीं करते है, तो पानी में छोटो-छोटे कीड़े भी दिखाई देने लगते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-14, 08:00 IST

इस साल गर्मी इतनी ज्यादा पड़ी है कि कूलर से भी कमरा ठंडा करना मुश्किल हो गया था। फिलहाल बारिश की वजह से देश के कई शहरों में लोगों को बारिश से राहत मिली है। लेकिन हल्की बारिश  होने की वजह से उमस ने भी लोगों को हाल-बेहाल कर दिया है।

चिपचिपी गर्मी लोगों को बहुत ज्यादा परेशान कर रही है। ऐसे में कूलर की पानी वाली हवा से और भी ज्यादा चिपचिपा पन महसूस हो रहा है। लोग काम में बिजी होने की वजह से हर दिन कूलर साफ भी नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से पानी से मछली जैसी गंदी बदबू आने लगी है।

बारिश में लंबे समय तक कूलर का पानी नहीं बदलने पर इसमें मच्छर और कीड़े पैदा होने लगते हैं, जो बीमार का कारण बनते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नीम के कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिसको फॉलो करने के बाद आप कूलर की कई तरह की समस्या से छुटकारा पा लेंगे। 

कूलर में नीम के पत्ते डालने से क्या होगा?

How to remove smell from air cooler

अगर आप कूलर के पानी को हफ्ते में एक बार बदलते हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसमें कीड़े और मच्छर पैदा न हो। वैसे तो आपको कूलर का पानी 3 दिन में एक बार बदलना चाहिए, लेकिन अगर आपको समय नहीं मिलता है, तो आप इस उपाय को फॉलो कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- कूलर की हवा से कमरे में नहीं होगी उमस, बस चलाने से पहले फॉलो करें ये 3 हैक्स

remove smell from air cooler

  • कूलर के पानी में नीम के पत्ते डालकर रखने से पानी में कीड़े और मच्छर पैदा नहीं होंगे। क्योंकि नीम के पत्ते कड़वे होते हैं। हालांकि आपको पत्ते सीधा पानी में नहीं डालना है। इसके लिए आपको एक सूती के कपड़े में पत्तियों को डालना है, इसे थोड़ा पीसना है और फिर पोटली को बांधकर पानी में डाल देना है। 
  • नीम की पत्तियां बदबू और बैक्टीरिया दोनों को खत्म कर सकती हैं। इसलिए आपके कूलर के पानी मछली जैसी गंदी बदबू भी नहीं आएगी। 
  • अगर आप कूलर के पानी में पोटली बांधकर नहीं डालना चाहती हैं, तो आप नीम के पत्ते को पीसकर भी पानी में डाल सकती हैं। हर दिन जब आप कूलर में पानी भरते हैं, तो 2 चम्मच नीम का पेस्ट पानी में मिला दें। 
  • कूलर के पानी को बैक्टीरिया और बदबू से बचाने का यह सबसे आसान तरीका है। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- कूलर का पानी हर 2 दिन में दिखने लगता है गंदा, तो फॉलो करें ये हैक्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।