herzindagi
magh month 2025 daan

Magh Month Daan 2025: माघ माह में क्या दान करना चाहिए?

माह माह के कृष्ण पक्ष में भगवान विष्णु की आराधना की जाती है वहीं, शुक्ल पक्ष में महाशिवरात्रि पड़ती है और इसी के साथ भगवान शिव का पूजा किया जाता है।  
Editorial
Updated:- 2025-01-16, 14:39 IST

पंचांग के अनुसार, माघ माह हिन्दू वर्ष का ग्यारहवां महीना। इस साल माघ का आरंभ मकर संक्रांति के अगले दिन 15 जनवरी से हो चुका है। ,माघ माह में भगवान विष्णु, भगवान शिव और मां गंगा की पूजा का विशेष विधान है। माह माह के कृष्ण पक्ष में भगवान विष्णु की आराधना की जाती है वहीं, शुक्ल पक्ष में महाशिवरात्रि पड़ती है और इसी के साथ भगवान शिव का पूजा किया जाता है। इसके अलावा, पूरे माह में मां गंगा की आराधना करना भी महत्वपूर्ण माना गया है। माघ का महीने धार्मिक कार्यों के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है। विशेष रूप से शास्त्रों में माघ का दान अक्षय बताया गया है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि माघ माह में क्या दान करना चाहिए।

माग माह में क्या दान करें?

माघ माह में तिल का दान विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे शनिदेव कि कृपा होती है। भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। पितृ शांत रहते हैं। माघ माह में तिल का दान हमेशा भगवान शिव, सूर्य देव और श्री हरि नारायण के निमित्त ही करना चाहिए।

magh mah mein kya daan kare

माघ माह में उड़द दाल का दान भी बहुत महत्वपूर्ण और शुभ माना गया है। यह दान व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में लाभ प्रदान करता है और उसके समस्त मानसिक एवं शारीरक दोषों का निवारण करता है। इससे आतंरिक शुद्धता आती है।

यह भी पढ़ें: Mangal Saal 2025 Upay: नए साल में मंगल ग्रह से जुड़ी ये चीजें ले आएं घर, मिलेंगे कई लाभ

माघ माह में गुड़ और चने का दान भी करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और घर की उन्नति होती है। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाती हैं और सकारात्मकता का संचार बढ़ने लगते है। माघ माह में इस दान को गुरुवार के दिन करें।

magh mah mein kya daan kiya jata hai

माघ माह में वस्त्र दान आवश्यक रूप से करना चाहिए। शास्त्रों में वस्त्र धन-धान्य एवं समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसे में माघ माह में वस्त्र दान करने से घर में दरिद्रता प्रवेश नहीं कर पाती है और घर की आर्थिक स्थिति में भी तेजी से सुधार होने लगता है।

यह भी पढ़ें: करियर पर लगे ब्रेक को हटाने के लिए हथेली पर गुरु पर्वत को कैसे जगाएं?

आप भी इस लेख में दी गई जानाकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर माघ माह में कौन सी चीजों का दान करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

magh mah mein kya daan kar sakte hain

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।