How to Reuse Old Pen: घर में रखी बहुत सी चीजों को हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है। जैसे आप पेन को ही देख लिजिए। जब तक किसी पेन में इंक होती है, हम तब-तक यूज करते हैं और उसके बाद फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो यह गलत है।
खाली पेन से हम लिख तो नहीं सकते लेकिन अन्य कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं पेन को दोबारा इस्तेमाल करने का सही तरीका।
पुराने पेन की मदद से आप आसानी से पेन स्टैंड बना सकते हैं। इससे आपको बस 6 से 10 पुराने पेन चाहिए। पेन के साथ-साथ उसका ढक्कन भी होना चाहिए। अब आपको पेन स्टैंड जितना कुछ चाहिए। आप पानी पीने का गिलास ले सकते हैं।
अब गिलास के साइड में पेन रखें और टेप की मदद से एक के बाद एक पेन जोड़कर सर्कल बना लें। इसके बाद बीच में गिलास निकाले लें और पेन को गोंद की मदद से अच्छे से जोड़ लें। अब आपका स्टैंड तैयार है आपको बस इसके नीचे मोटा गत्ता लगाना है। साथ ही आप इसे किसी डेकोरेटिव आइटम की मदद से सजा भी सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंःदूध का खाली पैकेट है बड़े काम की चीज, फेंकने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल
पुराने पेन की मदद से आप सामान रखने का बॉक्स भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको पेन को एक के ऊपर एक रखकर 4 लाइन तैयार करनी है। अब एक गत्ता लें और उसके चारों तरफ पेन की लाइन लगा दें। अब आप इस बॉक्स में अपना छोटा-मोटा सामान भी रख सकते हैं।
पेन की मदद से आप डेकोरेटिव आइटम भी बना सकते हैं। जैसे किसी चीज पर छोटे-बड़े धागे काटकर आप उसमें पेन को टांग कर चेन तैयार कर सकते हैं। आप पेन को यूनिक लुक देने के लिए पेन को पेंटिंग कलर की मदद से रंग भी सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ेंःपुराने कपड़ों से मिनटों में बनाएं तकिया, बस फॉलो करें ये स्टेप्स
आप इन आईयाज की मदद से कई आसानी से पुराने पैन को भी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अगर आप इसके अलावा कुछ और जानना चाहते हैं तो उसके बारे में भी इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Pinterst
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।